February 8, 2026 1:39 am
ब्रेकिंग
Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर कपल्स में ट्रैवल का जबरदस्त क्रेज, होटल बुकिंग में रिकॉर्ड 175... UPI New Rules February 2026: 1 फरवरी से बदल गए यूपीआई के नियम, Google Pay और PhonePe यूजर्स के लिए ब... Mahashivratri 2026 Date: साल 2026 में कब है महाशिवरात्रि? जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Kitchen Hacks: तवे और कढ़ाही के नीचे जमी काली पपड़ी कैसे छुड़ाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे Matiala Development: दिल्ली के मटियाला को 400 करोड़ की सौगात, CM रेखा ने रखी कई बड़े प्रोजेक्ट्स की ... Maulana Madani on Muslims: 'मुसलमानों को बर्बाद करने पर तुली हैं सांप्रदायिक पार्टियां', मौलाना मदनी... Purnia Suraj Bihari Murder: अपनी ही पिस्टल से मारा गया सूरज बिहारी, पूर्णिया पुलिस ने 5 आरोपियों को ... Delhi News: एमसीडी कमिश्नर की पावर में बंपर इजाफा, 5 से बढ़ाकर 50 करोड़ किए वित्तीय अधिकार; विकास का... UP Road Accident: फिरोजाबाद-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, बारातियों से भरी बस को कंटेनर और ट्रक ने मारी... Janakpuri Accident: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, फूट-फूटकर रोए पिता, लापरव...
देश

Sabarimala Gold Theft Case: सबरीमला सोना चोरी केस में एक्टर जयराम से पूछताछ करेगी ED, मुख्य आरोपी पोट्टी पर भी कसा शिकंजा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सबरीमला सोना चोरी मामले में बड़ा एक्शन लिया है. ED ने एक्टर जयराम को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. एजेंसी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है. एजेंसी इस मामले में कथित मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को भी समन भेजने की तैयारी कर रही है.

उन्नीकृष्णन पोट्टी हाल ही में इसी मामले में केरल की कोल्लम अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं. केरल पुलिस का विशेष जांच दल (SIT) भी सबरीमला मामले की जांच कर रहा है. माना जा रहा है कि एक्टर जयराम अगले कुछ दिनों में एजेंसी के सामने पेश होंगे. इससे पहले केरल पुलिस की एसआईटी ने भी चेन्नई में जयराम से पूछताछ की थी. अभिनेता ने तब किसी भी गलत काम से इनकार किया था.

पहले हुई पूछताछ में क्या बोले थे जयराम?

बताया जाता है कि एक्टर जयराम और पोट्टी का एक साथ पूजा करते हुए वीडियो सामने आने के बाद एसआईटी ने जयराम से पूछताछ की थी. इसी के आधार पर यह पूछताछ हुई थी. उस दौरान जयराम ने कहा था कि मंदिर की सोने की परत वाली मूर्तियों की री-प्लेटिंग करने वाली कंपनी या उनके स्पॉन्सर से उनका कोई लेना-देना नहीं है. जिसके बाद जयराम को जाने दिया गया था. वहीं इस मामले में गुरुवार को कोल्लम की एक लोकल कोर्ट की तरफ से कथित सोने के नुकसान से जुड़े दूसरे मामले में जमानत दिए जाने के बाद मुख्य आरोपी पोट्टी तिरुवनंतपुरम सब-जेल से बाहर आ गए.

केस में कुल 12 आरोपी, सभी से हो रही पूछताछ

ED ने इस मामले में इसी सप्ताह की शुरुआत में पूर्व त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू और एस श्रीकुमार से पूछताछ की थी. शुक्रवार को ईडी फिर से श्रीकुमार से पूछताछ की है. इनके अलावा टीडीबी के कार्यकारी अधिकारी डी सुधीश कुमार से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है. बता दें कि एसआईटी ने इस पूरे मामले में दो पूर्व टीडीबी अध्यक्षों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Related Articles

Back to top button