February 11, 2026 5:16 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
छत्तीसगढ़

Ambikapur Firing Case: अंबिकापुर गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध ठिकानों पर दी दबिश; आरोपी अब भी फरार

सरगुजा: जिले के अंबिकापुर शहर में देव होटल के पास हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है. यह घटना 6 फरवरी की शाम की बताई जा रही है. होटल के पास दो राउंड हवाई फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार डर गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद SSP और DIG राजेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए.

पुलिस टीम ने शुरू की जांच

SSP अमोलक सिंह ढिल्लो और सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में कोतवाली और गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला था, हालांकि स्थानीय लोगों ने 12 बोर बंदूक से फायरिंग की बात कही थी.

जांच में हवाई फायरिंग की पुष्टि

पुलिस की गहन जांच के बाद यह साफ हो गया कि दो राउंड हवाई फायरिंग की गई थी. आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों ने बताया कि हनी सिंह नामक व्यक्ति ने बंदूक से फायरिंग की थी. इस घटना से लोगों में भारी डर का माहौल है.

आरोपी पर केस दर्ज, तलाश जारी

अगर गोली किसी को लग जाती तो एक बड़ी और गंभीर घटना हो सकती थी. लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी. ऐसे में पुलिस ने आरोपी हनी सिंह के खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 और बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.

तलाशी में एयर गन और लाइसेंसी हथियार मिले

7 फरवरी को पुलिस टीम होटल और संबंधित स्थानों पर पहुंची. तलाशी के दौरान एक एयर गन बरामद की गई. इसके अलावा घर में 6 लाइसेंसी बंदूकें भी मिली हैं, जिन्हें फिलहाल जब्त नहीं किया गया है. हथियारों की जांच के लिए उनके मालिक को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है.

तीन संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि हो चुकी है. मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है. हथियारों की जांच की जा रही है और जांच आगे भी जारी रहेगी.

Related Articles

Back to top button