February 13, 2026 3:52 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

Police Action: 400 किसानों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानें किस आरोप में हुई यह बड़ी कार्रवाई

बठिंडा : बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि जेल में बंद दो किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को बठिंडा में किसान संगठनों ने डीसी कार्यालय की तरफ कूच किया था। इस दौरान प्रशासन ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर बैरिकेड्स लगाए थे।

इस मार्च के दौरान हालात बिगड़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने बठिंडा–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया। धरने के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस दौरान कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

इस मामले को लेकर झड़प के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए करीब 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। यह एफआईआर बठिंडा के पांच अलग-अलग थानों में दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button