March 29, 2026 3:43 pm
ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात, CM मोहन यादव ने किया 2.5 लाख नल कनेक्शन का भूमिपू... Indian Army LMG: इंडियन आर्मी की बढ़ी फायर पावर, अडाणी डिफेंस ने सौंपी 2,000 LMG की पहली खेप Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं...
पंजाब

गुरदासपुर में गिरा तापमान, IMD ने 26 तक जारी किया Orange Alert

गुरदासपुर: पंजाब में कड़ाके की सर्दी ने पूरी तरह अपनी पकड़ बना ली है। भारतीय मौसम विभाग आई.एम.डी. के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में ‘कोल्ड वेव’ (शीत लहर) और ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थितियां बनी रहीं। मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन कम तापमान और लगातार पड़ रहे घने से बहुत घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आई.एम.डी. द्वारा पंजाब के अधिकांश हिस्सों के लिए 26 दिसम्बर तक बहुत घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर 27 दिसम्बर को भी कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है।

ठंड और कोहरे ने बढ़ाईं मुश्किलें
जिला गुरदासपुर में पिछले कई दिनों से सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर तक रह गई, जिसके कारण सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। ठंड बढ़ने के कारण लोग सुबह घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जो कोल्ड वेव की स्थिति की ओर इशारा करता है। विशेष रूप से गांवों और निचले इलाकों में ठंड का प्रकोप अधिक है।

घने कोहरे के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि कोहरे के दौरान फॉग लाइट और लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करें, हाई-बीम से बचें। वाहनों की रफ्तार धीमी रखें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अचानक ब्रेक लगाने और ओवरटेक करने से बचें। वाहन की टेल लाइट, इंडिकेटर और रिफ्लैक्टर ठीक हालत में होना सुनिश्चित करें। यदि दृश्यता बहुत कम हो जाए, तो सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर कोहरा कम होने की प्रतीक्षा करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चमकदार/रिफ्लैक्टिव कपड़े जरूर पहनें।

स्वास्थ्य के लिए चेतावनी
स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और बिना जरूरत सुबह-सुबह बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है। आई.एम.डी. ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रह सकता है।

Related Articles

Back to top button