February 11, 2026 6:49 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
मुख्य समाचारसरगुजा संभाग

खलिहान की पैरावट में आग लगाने की बात को लेकर आरोपी ने की टांगी से मारकर ,युवक की हत्या

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुजूर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

*⏺️ मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुल्हुडीपा का*

*⏺️ आरोपी के विरुद्ध हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध*

*⏺️ नाम आरोपी:-सुरेश कुजूर, उम्र 40वर्ष, निवासी ग्राम कुल्हुडीपा, चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ. ग)*

*⏺️ नाम मृतक: अश्विन तिग्गा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कुल्हुडीपा चौकी मनोरा जिला जशपुर ( छ. ग)*

—–

जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.04.25को प्रार्थिया तेरेसा तिग्गा उम्र 55 वर्ष, निवासी कुल्हुडीपा, चौकी मनोरा ने, चौकी अगर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पुत्र मृतक अश्विन तिग्गा दिनांक 22.04.25को शाम 07.00बजे के करीबन, अपने साथियों के साथ निकला था, जो कि रात्रि में घर वापस नहीं लौटा, अगले दिन सुबह से ही प्रार्थिया के द्वारा अपने पुत्र की पता साजी की जा रही थी कि, इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पुत्र अश्विन तिग्गा का, गांव के ही सुरेश कुजूर के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था, जिससे कि आवेश में आकर आरोपी सुरेश कुजूर ने उसके पुत्र की हत्या कर दी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, चौकी मनोरा में बी एन एस की धारा 103(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लेकर ,तत्काल घटना स्थल रवाना होकर ,घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कराया गया, प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत होने पर डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया , डॉक्टर की रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक बताने पर, पुलिस के द्वारा उक्त संबंधित धारा में अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम संदेही आरोपी सुरेश कुजूर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर, आरोपी सुरेश कुजूर के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि घटना दिनांक को मृतक अश्विन तिग्गा अपने साथियों के साथ, एक पारिवारिक बात को लेकर उसके घर वाद विवाद कर रहा था, इस दौरान आरोपी सुरेश कुजूर ने मृतक अश्विन एक्का को समझा बुझा कर घर वापस जाने हेतु कहा , कि कुछ समय पश्चात आरोपी सुरेश कुजूर का छोटा भाई, आकर उसे बताया कि उसके खलिहान की पैरावट में किसी ने आग लगा दिया है, जिस पर आरोपी सुरेश कुजूर के द्वारा घर में रखी टांगी (कुल्हाड़ी) को लेकर, खलिहान तरफ गया, जहां अश्विन तिग्गा के मिलने पर उससे पैरावट में लगी आग को लेकर वाद विवाद होने पर, आरोपी सुरेश कुजूर ने गुस्से में आकर, अश्विन तिग्गा की जांघ में, अपने पास रखी टांगी से दो बार हमला कर दिया, जिससे कि पैर के कटने से अत्यधिक रक्तश्राव के कारण, अश्विन तिग्गा की मृत्यु हो गई।

पुलिस के द्वारा हत्या में प्रयुक्त टांगी ( कुल्हाड़ी) को भी आरोपी के कब्जे से जप्त कर लिया गया है।

मामले में आरोपी सुरेश कुजूर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक दिनेश कुमार पुरैना, सहायक उप निरीक्षक बी के भगत, प्रधान आरक्षक प्रीतम टोप्पो, एडवर्ड जेम्स तिर्की, आरक्षक रविन्द्र पैंकरा, भीखाराम भगत की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button