February 11, 2026 5:16 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
बिहार

रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से महंत की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. उनका शव मठ से करीब दो किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी के किनारे मिला है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. महंत के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. नदी किनारे महंत का शव मिलने से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी. इस घटना को लेकर ग्रामीण में काफी आक्रोश है.

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में स्थित मठ के महंत कौशल दास की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी. महंत रामबाबू सिंह उर्फ कौशल किशोर दास बहादुरपुर मठ में अकेले अपने एक सेवक के साथ रहते थे. शनिवार की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने गए थे. महंत के कमरे में छोड़कर उनका सेवक अपने घर को लौट आया था. बदमाशों ने रात में ही महंत की बेरहमी से हत्या कर दी.

नदी किनारे मिला महंत का शव

रविवार सुबह शौच के लिए निकले गांव वालों ने महंत का शव मठ से दो किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी के किनारे कीचड़ से लथपथ हालत में पड़ा हुआ देखा. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और गांव वालों की दी. सूचना मिलते ही शव को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ नदी किनारे पहुंच गई. पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. शव और सबूतों को इकट्ठा कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

शरीर पर मिले चोट के निशान

पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. महंत के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिल हैं. मृतक महंत के बेटे विवेक ने बताया कि मठ पर सुबह आए तो पता चला कि पिताजी नही हैं. मठ का दरवाजा खुला हुआ था. खोजबीन करने पर मठ से दो किलोमीटर दूर नदी किनारे शव मिला है. शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. शनिवार को पिताजी से बातचीत हुई थी. सेवक खाना खिलाकर घर चला गया था. परिजन ने महंत की हत्या की आशंका जताई है. घटना को लेकर ग्रमीणों में काफी आक्रोश है. वह आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

एएसपी ने क्या कहा?

मामले में एएसपी सहरियर अख्तर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि बहादुरपुर गांव में स्थित राम जानकी मठ के महंत गायब हैं. घर से कुछ दूरी पर उनका शव नदी के किनारे मिला है. पहली नजर में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button