February 11, 2026 5:24 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
पंजाब

आपको भी शहर की सड़कों पर दिखे ये जानवर तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, DC Jalandhar ने जारी किया आदेश

जालंधर : शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सख्त निर्देश देते हुए एक हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। डीसी हिमांशु अग्रवाल ने आज अधिकारियों की अहम मीटिंग बुलाई। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर में आवारा और बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द गऊशाला पहुंचाया जाए। उन्होंने इस काम पूरा करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया है। इसी के साथ उन्होंने एक हैल्पलाइन नंबर 96462-22555 भी जारी किया है, जिस पर लोग घायल व बेसहारा पशुओं की सूचना जिला प्रशासन को देंगे।

सड़कों पर घूम रहे आवारा-बेसहारा पशुओं को गौशालाओं तक पहुंचाने हेतु प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर और आसपास के क्षेत्रों से सभी बेसहारा पशुओं को गौशालाओं तक पहुंचाने हेतु तुरंत प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाए। इस कार्य को मिशन के तहत करने को कहा गया है। इसके जरिए आम जनता के जान-माल की सुरक्षा व पशुओं की उचित देखभाल भी सुनिश्चित हो सकेगी।

जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स में आयोजित जिला पशु कल्याण समिति और जिला पशु क्रूरता निवारण सोसायटी की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल लोगों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बेसहारा पशुओं की संवेदनशीलता और अधिकारों का संरक्षण करने से प्रेरित है। इसके तहत पशुओं को गौशालाओं तक पहुंचाने का काम 31 अगस्त तक पूरा किया जाए।

PunjabKesari

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एस.डी.एम. व ए.डी.सी. ग्रामीण विकास विवेक मोदी, सहायक निदेशक पशुपालन डा. बलबीर सिंह, डॉ. कुलविंदर सिंह, नगर निगम जालंधर के अधिकारी और अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गौशालाओं की क्षमता में विस्तार, वर्क फोर्स की वृद्धि और जन जागरूकता अभियान आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पशुपालकों और डेयरी संचालकों को जागरूक करें कि जो पशु दूध देना बंद कर चुके हैं, उन्हें सड़कों पर छोड़ने की बजाय गौशालाओं में पहुंचाया जाए।

इसके अतिरिक्त सुझाव दिया गया कि एस.पी.सी.ए में पशुपालकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। घायल, बीमार या असहाय पशुओं की स्थिति में आम नागरिकों के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9646-222-555 जारी किया गया है। इस पर संपर्क करके कोई भी व्यक्ति घायल या बीमार पशु की सूचना दे सकता है, जिसके आधार पर प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित करेंगी। गौरतलब है कि, शहर में हर सड़क व गली मोहल्ले में आवारा और बेसहारा पशु घूमते हुए दिखाई देते हैं, जिस कारण कई बार लोग हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। इसी के चलते डीसी हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button