April 4, 2026 12:22 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
बिहार

मंडप पर रसगुल्ला खाकर दुल्हन बोली- मैं हाथ धोकर आई… फिर पता चला ऐसा सच कि गुस्से में दूल्हे ने फेंका सेहरा, बारात ले गया वापस

बिहार के मुंगेर में एक दुल्हन शादी के मंडप से ही भाग गई. जयमाला होते ही उसे मंडप पर लाया गया. वहां उसने सात फेरे लेने से पहले रसगुल्ला खाया. फिर दूल्हे से बोली- मैं हाथ धोकर आती हूं. इधर दूल्हा उसका इंतजार करता रह गया और उधर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. दूल्हे को जैसे ही पता चला कि उसकी दुल्हन भाग गई है तो वो भड़क गया. उसने गुस्से में सेहरा फेंक दिया. उसके बाद बारात लेकर वापस लौट गया.

वहीं, लड़की के परिजन सीधे थाने पहुंचे. पुलिस ने बेटी को ढूंढने की गुहार लगाने लगे. मामला असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत का है. यहां अरुण मंडल की 21 साल की बेटी नंदनी उर्फ नेहा कुमारी की बुधवार को शादी थी. गाजे बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर पहुंचा. बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया गया. इसके बाद जयमाल की रस्म भी हंसी-खुशी हो गई. फिर बारी आई मंडप पर सात फेरे लेने की.

नेहा ने मंडप पर बैठ एक रसगुल्ला खाया. फिर कहा कि मेरे हाथ चिपचिपे हो रहे हैं. मैं बस हाथ धोकर आई. काफी देर हो गई. लेकिन दुल्हन वापस नहीं लौटी. परिवार वाले दुल्हन के कमरे में गए तो पाया की वो तो वहां थी ही नहीं. तभी पता चला कि दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है. यह जानकर दूल्हा गुस्सा हो गया. उसने गुस्से में पगड़ी उतारकर फेंक दी. अन्य बारातियों ने भी ठीक ऐसा ही किया. फिर वो बारात लेकर वापस लौट गए.

मजदूरी का काम करते हैं पिता

दुल्हन नेहा के पिता अजय मंडल ने बताया ‘हमारी चार बेटियां और दो बेटे हैं. हमलोग दिल्ली में पूरे परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करते हैं. हमने अपनी बड़ी बेटी नेहा की शादी पिछले साल संग्रामपुर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव निवासी कपिलदेव मंडल के पुत्र अमरजीत कुमार से तय की थी. शादी को लेकर ढाई लाख रूपये दहेज भी दिए थे. नवंबर 2024 में छठ पूजा के समय नेहा की शादी का दिन रखा गया था, लेकिन लड़के वालों ने किन्ही कारणों से मना कर दिया. जिसके बाद 23 अप्रैल 2025 की शादी का दिन रखा गया. लेकिन शादी के दिन ही बेटी भाग गई.’

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों ने नेहा के घर से भागने का रिपोर्ट असरगंज थाना को दे दी है और पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है. पुलिस ने कहा- हमने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है. जल्द गी उसे ढूंढ लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button