February 11, 2026 6:28 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
हरियाणा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में टैक्सी ड्राइवर की बेरहमी से हत्या; बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, इलाके में सनसनी

फरीदाबाद- फरीदाबाद का पल्ला इलाका कल शाम उस वक्त दहल गया, जब गिरदावर कॉलोनी के रहने वाले 30 वर्षीय जय सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पेशे से टैक्सी ड्राइवर जय सिंह की खता बस इतनी थी कि उसने इलाके में हो रही गुंडागर्दी और छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाई थी। घटना की शुरुआत तब हुई जब जय सिंह को पता चला कि पास के खाली ग्राउंड में कुछ युवक उसके दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। एक जिम्मेदार नागरिक और भाई होने के नाते जय सिंह अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और उन युवकों को सख्त लहजे में वहां से खदेड़ दिया। उस वक्त तो आरोपी चले गए, लेकिन उनके मन में बदले की आग सुलग रही थी।

युवक पर चाकू से किए कई वार
आरोप है कि कुछ देर बाद जब जय सिंह उसी ग्राउंड में मौजूद था, तभी सोनू खान, तुषार और उनके अन्य साथी एक वाहन में सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जय सिंह को घेरा और पहले दी गई धमकी को लेकर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि सोनू खान ने अपने पास रखे चाकू से जय सिंह पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। परिजनों का आरोप है कि जय सिंह को एक या दो नहीं, बल्कि 6 से 7 बार चाकू मारे गए। यह हमला पूरी तरह से सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। लहूलुहान हालत में जय सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के मुताबिक, हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सोनू खान और उसके साथियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button