April 3, 2026 8:57 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
झारखण्ड

Dhanbad News: धनबाद में भू-माफिया का आतंक, बीएसएफ जवान के पुश्तैनी घर और जमीन पर कब्जे का आरोप

धनबादः जिले के कतरास बाजार स्थित टांड़ बस्ती निवासी बीएसएफ जवान मोहम्मद मिनाज इन दिनों अपने ही घर की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं. जवान का आरोप है कि भू-माफियाओं ने पहले फर्जी दस्तावेज के जरिए उसकी पुश्तैनी जमीन के कागज में हेरफेर की कोशिश की और अब उसके घर पर ही कब्जा जमा लिया है. इतना ही नहीं घर की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाकर उनके परिवार की निजता तक भंग की जा रही है. मामले में बीएसएफ जवान ने डीसी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

धनबाद के कतरास बाजार स्थित टांड़ बस्ती निवासी बीएसएफ जवान मोहम्मद मिनाज वर्तमान में पंजाब में तैनात हैं. उनका आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर भू-माफियाओं ने उनकी 95 डिसमिल पुश्तैनी जमीन में गड़बड़ी की कोशिश की.

बीएसएफ जवान का आरोप

जवान का आरोप है कि जाकिउल्लाह उर्फ तनवीर नाम के व्यक्ति ने अपनी असली पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का रकबा कम करा दिया. हालांकि बाद में जांच में यह गड़बड़ी पकड़ी गई और रिकॉर्ड दुरुस्त किया गया, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. अब जवान का आरोप है कि प्रेम महतो नामक व्यक्ति ने उनके घर और संपत्ति पर ही अवैध कब्जा जमा लिया है. परिवार का कहना है कि घर की ओर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है, जिससे घर की महिलाएं असहज महसूस करतीं हैं.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पंजाब में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान को छुट्टी लेकर घर लौटना पड़ा. उनका आरोप है कि उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

मां ने लगाई न्याय की गुहार

वहीं जवान की मां मजिबर बीबी कहती हैं कि उनके बेटे के देश सेवा में रहते हुए परिवार को परेशान किया जा रहा है. उनका कहना है कि मजबूरी में बेटे को ड्यूटी छोड़कर घर आना पड़ा. उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

डीसी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए

वहीं इस संबंध में धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है. उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं. जांच में मामला सत्य पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आरोप साबित होने पर कार्रवाई तय-एसएसपी

वहीं धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है. किसी की जमीन और घर पर कब्जा करना सरासर गलत है. अगर जांच में मामला सही पाया गया तो कानूनी कार्रवाई निश्चित है.

Related Articles

Back to top button