February 23, 2026 8:26 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
टेक्नोलॉजी

Black Friday Sale पर बड़ा खतरा! 2000 से ज्यादा फर्जी साइट्स ग्राहकों को बना रही हैं निशाना, ऑनलाइन शॉपिंग से पहले हो जाएं सावधान

Amazon, Flipkart और दूसरे बड़े प्लेटफॉर्म पर Black Friday Sale चल रही है, सेल आते ही ठग भी एक्टिव हो जाते हैं और लोगों को शिकार बनाने के लिए नए-नए पैंतरे आज़माते हैं. आप भी अगर Online Shopping करना पसंद करते हैं तो बहुत ही सावधानी से शॉपिंग करें, क्योंकि पता चला है कि ब्लैक फ्राइडे के नाम पर 2000 से ज्यादा फेक वेबसाइट्स फेस्टिव बैनर, काउंटडाउन क्लॉक और लुभावने ऑफर्स के साथ लोगों को लालच दे रही हैं.

साइबर सिक्योरिटी फर्म CloudSEK के मुताबिक, वेबसाइट्स पेमेंट और पर्सनल जानकारी चुराती हैं, जिसका इस्तेमाल फिर फाइनेंशियल फ्रॉड या आइडेंटिटी थेफ्ट के लिए किया जा सकता है. पहले के रैंडम स्कैम के उलट, ब्लैक फ्राइडे सेल स्कैम एक बड़ा ऑर्गनाइज़्ड ऑपरेशन है, जिसमें नकली साइट्स Apple, Samsung, Xiaomi और Amazon जैसे बड़े ब्रैंड्स होने का दिखावा कर रही हैं.

CloudSEK के मुताबिक, इस साल की ब्लैक फ्राइडे सेल से पहले 2000 से ज्यादा नकली वेबसाइट का पता चला है. इन साइट्स पर असली ऑनलाइन स्टोर जैसी सारी चीजें हैं, जैसे त्योहारों के बैनर, काउंटडाउन क्लॉक और नकली रिव्यू. स्कैमर वेबसाइट में ये चीजें डालकर खरीदारों को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं, इन सभी चीजोंको डालने के पीछे कंपनी का मकसद ये होता है कि ग्राहक बिना इस बात को चेक किए कि साइट असली है या नकली फटाफट शॉपिंग कर लें. अटैकर मुख्य रूप से पेमेंट की जानकारी और पर्सनल डिटेल्स को टारगेट करते हैं, जिनका इस्तेमाल पैसे की चोरी या पहचान की धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है.

बचने के लिए क्या करें?

  • किसी भी लुभावने ऑफर के लालच में न आएं और स्कैम से बचने के लिए पहले तो यूआरएल चेक करें और केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही खरीदारी करें.
  • 70 से 90 फीसदी का बहुत ज्यादा डिस्काउंट देने वाली साइट्स से बचें.
  • URL की स्पेलिंग की गलतियों को चेक करें.

Related Articles

Back to top button