February 23, 2026 1:52 pm
ब्रेकिंग
Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ...
झारखण्ड

Road Safety Marathon 2026: रांची के मोरहाबादी में दौड़ कर दिया सुरक्षा का संदेश, ‘सीख से सुरक्षा’ की ओर बढ़े हजारों कदम

रांची: राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर एक और अहम पहल देखने को मिली. मोरहाबादी मैदान में रोड सेफ्टी मैराथन 2026 का आयोजन किया गया. इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को यह संदेश देना था कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

रोड सेफ्टी मैराथन की थीम ‘सीख से सुरक्षा’

यह मैराथन जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका थीम सीख से सुरक्षा रखी गई थी. मैराथन के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन और संदेश लिखी तख्तियां दिखाई दीं, जिनमें सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट के इस्तेमाल, ओवरस्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया गया. आयोजन स्थल से लेकर पूरे रूट पर सड़क सुरक्षा का संदेश गूंजता रहा.

बच्चों और युवाओं पर किया गया खास फोकस

गौरतलब है कि जनवरी महीने को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयामों से जोड़ना होता है. इसी क्रम में पूरे महीने राजधानी रांची समेत जिले के अलग-अलग इलाकों में कई जागरूकता अभियान चलाए गए. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंड के साथ-साथ नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया, ताकि लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार बन सकें.

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस मैराथन का खास फोकस बच्चों और युवाओं पर रखा गया. उनका कहना है कि बच्चों के माध्यम से उनके परिवार और समाज तक सड़क सुरक्षा का संदेश आसानी से पहुंचाया जा सकता है. यदि बच्चे ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होंगे, तो वे अपने घर और आसपास के लोगों को भी सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे. यही कारण है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की गई.

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक

अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन लगातार चलाया जा रहा है. इसके जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि हेलमेट और सीटबेल्ट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए जरूरी हैं. साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाइल फोन के इस्तेमाल और तेज रफ्तार से होने वाले खतरों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

रोड सेफ्टी मैराथन 2026 ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि यदि समाज का हर वर्ग जागरूक हो और ट्रैफिक नियमों का पालन करे, तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है. इस आयोजन ने राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक और जिम्मेदार माहौल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखा.

Related Articles

Back to top button