April 4, 2026 6:37 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बड़ी बैठक, केंद्रीय गृह सचिव, आईबी चीफ और चार राज्यों के डीजीपी शामिल

रायपुर: 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी है. इस डेडलाइन के बीच नक्सलवाद पर रायपुर के एक निजी रिसॉर्ट में बड़ी बैठक हो रही है. इस मीटिंग में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी के बड़े अधिकारी और चार राज्यों के डीजीपी मौजूद हैं.

मीटिंग में कई बड़े ऑफिसर्स शामिल: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन की तैयारी भी तेज कर दी गई है. नक्सल अभियान की तैयारी को लेकर इस मीटिंग में चर्चा हो रही है. जानकारी के मुताबिक इसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी मौजूद हैं. इनके साथ सुरक्षा बलों के अधिकारी और इंटेलीजेंस एजेंसियों के प्रतिनिधि और नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारी भी बैठक में शामिल हैं. बैठक को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी के तपन कुमार डेका लीड कर रहे हैं.

वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ बन रही रणनीति: सूत्रों के मुताबिक बैठक में वामपंथी उग्रवाद प्रभाग (LWE) के तहत इन बिंदुओं पर खासतौर से मंथन हो रहा है, जिनके जरिए नक्सलियों पर सटीक प्रहार किया जा सके.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को देश से पूरी तरह से खत्म करने की डेडलाइन दी गई है.इस डेडलाइन के बाद सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई है.इस बैठक में ऑपरेशन को और आक्रामक बनाने के लिए सीमावर्ती राज्यों में नक्सलियों की घेराबंदी और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक इस समय छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के बालाघाट से लगे सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ी है. ऐसे में संयुक्त सुरक्षा बलों की कार्रवाई और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है.आज की इस बैठक में CRPF, BSF और ITBP के आला अधिकारी सहित आईबी और एनआईए के निदेशक भी मौजूद हैं. इनके अलावा राज्यों के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं.

नक्सल ऑपरेशन को इंटेलिजेंस बेस्ड बनाने पर फोकस: इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जाने वाले ऑपरेशन को पूरी तरह इंटेलिजेंस बेस्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है.आईबी की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर फोर्स को मूव किया जाएगा. ताकि जंगलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में छुपे हुए नक्सलियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके.इसके साथ ही नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच बेहतर संबंध में और समन्वय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रणाली विकसित करने पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी.अधिकारियों का मानना है कि यदि यह तंत्र मजबूत हो जाए तो नक्सली किसी भी क्षेत्र में सुरक्षित ठिकाना नहीं बना पाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button