February 16, 2026 7:29 pm
ब्रेकिंग
जमीन बिक्री में हिस्से की राशि मांगने पर पारिवारिक विवाद, पिता ने अपने ही बेटे पर पेट्रोल डाल आग लगा... महाशिवरात्रि पर 272 लोगों की ‘घर वापसी’, बरगढ़ धाम में हुआ भव्य हिन्दू महासंगम Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी
झारखण्ड

Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC ने किया सम्मानित

धनबाद: मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल उस समय देखने को मिली जब सड़क दुर्घटना में घायल छात्राओं को शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने न सिर्फ तत्काल उपचार दिलाया, बल्कि उनका हौसला बढ़ाकर बोर्ड परीक्षा में शामिल भी कराया. इस सराहनीय पहल के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने संबंधित सभी लोगों को समाहरणालय बुलाकर शॉल देकर सम्मानित किया.

दरअसल, शुक्रवार को कतरास स्थित राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय की 11 छात्राएं मारुति ओमनी से अंग्रेजी की मैट्रिक परीक्षा देने के.बी.आर. हाई स्कूल महुदा जा रही थीं. सुबह करीब 8:45 बजे सिनिडीह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. जबकि अन्य को हल्की चोटें आईं.

सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाई. सभी छात्राओं को तुरंत प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके बाद शिक्षकों ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और यह सुनिश्चित किया कि वे परीक्षा से वंचित न रहें. घायल छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र में विशेष कक्ष की व्यवस्था की गई. जहां चिकित्सकीय टीम भी साथ मौजूद रही.

इस सराहनीय कार्य के लिए डीसी आदित्य रंजन ने के.बी.आर. हाई स्कूल महुदा के शिक्षकों, छत्रुटांड पंचायत के मुखिया, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य को शॉल देकर सम्मानित किया. उपायुक्त ने इस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल कर्तव्यपरायणता का उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी है. सम्मान समारोह में शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अन्य सहयोगियों की उपस्थिति रही.

Related Articles

Back to top button