Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

‘पत्नी बनाओ या जान दे दूंगी’, मुरादाबाद में BJP नेता के घर पहुंची महिला का हंगामा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. वो भी जोरों शोरों से. कुंदरकी थाना इलाके के ग्राम नानपुर में एक महिला पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है. महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता ने उससे शादी का वादा करके कई दफे शारीरिक संबंध बनाए. नेता ने वादे के मुताबिक उसके साथ मंदिर में शादी भी की. मगर अब वो उसे पत्नी का दर्जा नहीं दे रहा.

महिला बीजेपी नेता के आवास के बाहर अभी भी बैठी हुई है. उसकी मांग है- मुझे पत्नी का दर्जा दिया जाए, नहीं तो यहीं जान दे दूंगी. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की सूचना फैलते ही गांव में तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई है. ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के द्वारा भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

महिला बोली- नहीं हिलूंगी यहां से

महिला का गंभीर आरोप है कि भाजपा नेता ने उससे शादी करने का वादा किया था. लंबे समय तक प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए. जब उसने विवाह के लिए कहा, तो नेता ने एक मंदिर में उसके साथ विवाह की रस्में भी पूरी कीं. लेकिन अब वह उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर रहा है. और उसे घर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है. नेता जी की प्रेमिका ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह तब तक वहां से नहीं हिलेगी जब तक उसे उसका हक और पत्नी का दर्जा नहीं मिल जाता.

महिला को समझाने की कोशिश जारी

मौके पर हंगामे और तनाव की सूचना मिलते ही कुंदरकी थाना पुलिस ने आनन-फानन में मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारी महिला को समझाने का प्रयास किया है. पुलिस अधिकारियों ने महिला को उचित विधिक कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराने की कोशिश की है. हालांकि महिला अपनी मांग पर अडिग रही थी. दूसरी ओर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के खेमे ने कैमरे के सामने न आकर इन तमाम आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बतााया है. इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है.

नेता के समर्थकों ने बताया इसे साजिश

समर्थकों का आरोप है बीजेपी नेता की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह षड्यंत्र रचा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकरी ने कहा कि पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर रही है. दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है, जहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. देर रात तक पुलिस गांव में कैंप करती रही ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके है. रविवार रात 10:00 बजे थाने में पहुंचकर दोनों पक्षों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं. दोनों पक्षों के बयान के आधार पर पुलिस के द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.