February 16, 2026 5:47 pm
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब
मनोरंजन

“धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के डिस्क्लेमर पर क्यों मचा है बवाल? सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस”

Ikkis Disclaimer Controversy: नए साल पर सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई ‘इक्कीस’, ये फिल्म ज्यादा चर्चा का विषय इसलिए बन गई क्योंकि ये बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन अब ये फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में बनी हुई है. इसकी वजह पिक्चर के अंत में दिया गया क्रेडिट और इसमें दिखाए गए डिस्क्लेमर को लेकर है. डिस्क्लेमर में लिखा है कि पाकिस्तानी सैनिक का अच्छा व्यवहार एक अपवाद.

1 जनवरी, 2026 को ‘इक्कीस‘ सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध और उस समय की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की वीरता को दिखाया गया है. अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अरुण खेतरपाल का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में धर्मेंद्र भी शामिल हैं, जो कि अरुण खेतरपाल के पिता कील भूमिका में हैं. वहीं जयदीप अहलावत भी ‘इक्कीस’ का हिस्सा हैं.

क्या है डिस्क्लेमर?

जयदीप अहलावत ने पाकिस्तानी ब्रिगेडियर निसार का किरदार निभाया है. फिल्म के डिस्क्लेमर की बात करें, तो इसमें लिखा है कि निसार जैसे पाकिस्तानी सैनिक का अच्छा व्यवहार एक अपवाद (exception) है और आम तौर पर हमारा पड़ोसी देश भरोसे का नहीं है. इसमें यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान की सेनाओं ने युद्ध और शांति दोनों समय भारतीय सैनिकों और नागरिकों के साथ क्रूर व्यवहार किया है. इसी कारण नागरिकों को सतर्क और तैयार रहने की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button