धार्मिक
Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी किस्मत

आज फाल्गुन माह की अमावस्या मनाई जा रही है. इसे फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है. आज सूर्य को ग्रहण भी लगने जा रहा है. अमावस्या तिथि बहुत पावन होती है. अमावस्या पर प्राचीन काल से ही पावन नदियों में स्नान और फिर दान करने की परंपरा चली आ रही है. साथ ही इस तिथि पर महादेव की विशेष पूजा भी की जाती है. इस दिन जप-तप और साधना की जाती है.
अमावस्या की तिथि पितरों को समर्पित की गई है, इसलिए इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है. इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. इस दिन दान का काफी महत्व माना जाता है. ऐसे में अगर आज आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा, जप-तप करने के बाद राशि के अनुसार, इन चीजों का दान करें.
फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान
- मेष राशि वाले फाल्गुन अमावस्या के दिन गुड़ और मसूर की दाल दान दें.
- वृषभ राशि वाले आज के दिन चावल और आटे का दान दें.
- मिथुन राशि वाले आज के दिन हरी सब्जियों का दान दें.
- कर्क राशि वाले आज के दिन चूड़ा, दही और चीनी का दान दें.
- सिंह राशि वाले आज के दिन लाल कपड़े और गेहूं दान दें.
- कन्या राशि वाले आज के दिन हरे रंग के फलों का दान दें.
- तुला राशि वाले आज के दिन सफेद तिल और कपड़े का दान दें.
- वृश्चिक राशि वाले आज के दिन मोटे अनाज का दान दें.
- धनु राशि वाले आज के दिन केला, पपीता और गन्ने का दान दें.
- मकर राशि वाले आज के दिन जरूरतमंदों में खिचड़ी दान दें.
- कुंभ राशि वाले आज के दिन चमड़े के जूते-चप्पल और कंबल का दान दें.
- मीन राशि वाले आज के दिन पीले रंग के कपड़े और बेसन का दें.





