February 20, 2026 8:45 am
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एक्टर मनोज राजपूत पर FIR, गलत तरीक से पासपोर्ट बनाने का आरोप; बोले- ये साजिश है

दुर्ग: छत्तीसगढ़ी एक्टर मनोज राजपूत एक बार फिर कानूनी कार्रवाई में फंसे हैं. मनोज जो दुर्ग जिले के चर्चित बिल्डर भी हैं उनके खिलाफ सुपेला थाने में गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्होंने अपने आपराधिक मामलों को छिपाकर पासपोर्ट बनाया है. हालांकि एक्टर मनोज राजपूत ने कहा कि, मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश है.

क्या है पूरा मामला: मनोज राजपूत के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि, गलत जानकारी के आधार पर पहले शपथ पत्र तैयार कराया गया और फिर पासपोर्ट बनवाया गया. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के बताया कि मनोज राजपूत ने केवल सुपेला थाना से चरित्र सत्यापन कराकर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया. जबकि उन पर अन्य थानों में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज थे.

उन्होंने जानबूझकर जानकारी छिपाई और नियमों को दरकिनार कर पासपोर्ट हासिल किया. फिलहाल मामला दर्ज किया गया है और जांच कर रहे हैं– सत्यप्रकाश तिवारी,सीएसपी भिलाई नगर

नियम क्या है?: नियमों के अनुसार, पासपोर्ट जारी करने से पहले आवेदक का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस वेरिफिकेशन के जरिए जांचा जाता है, लेकिन मनोज राजपूत के खिलाफ पहले से दर्ज प्रकरणों के बावजूद पासपोर्ट जारी होना भी सवाल खड़े करता है. यह भी जांच का विषय है कि आखिर पुलिस सत्यापन के दौरान इन प्रकरणों को कैसे ध्यान नहीं दिया गया.

पासपोर्ट सरेंडर करने का दावा: खुद मनोज राजपूत ने खुद इस पर सफाई दी है. उनका कहना है कि, इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है. दावा किया कि उन्होंने पासपोर्ट वापस रायपुर कार्यालय में सरेंडर कर दिया है और 22 जुलाई को जमानत भी ले चुके हैं. कहा कि, मुझे न्यायपालिका पर विश्वास है.

मेरे खिलाफ बिना जांच के ही पुलिस ने FIR कर ली. जिस पुलिस अधिकारी ने पासपोर्ट बनाने में मदद की थी वो ही अब मेरे खिलाफ शिकायत कर रहे हैं. ये साजिश है और मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है– अभिनेता मनोज राजपूत

पहले भी फंस चुके हैं मनोज राजपूत: पासपोर्ट मामले से पहले भी मनोज राजपूत पर दुष्कर्म का आरोप लग चुका है. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप एक युवती ने लगाया था जिस पर उन्हें जेल भी हुई थी. इसके अलावा मारपीट का भी केस हो चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button