March 18, 2026 10:53 pm
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
लाइफ स्टाइल

गर्मियों में शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ख्याल, फैशन रहेगा बरकरार

मौसम चाहे कोई भी हर किसी को स्टाइलिश दिखना पसंद होता है. इसके लिए वह हर एक प्रयास करते हैं. लेकिन अगर आप मौसम के मुताबिक कपड़े नहीं पहनेंगे तो इससे न सिर्फ आपको परेशानी होगी, बल्कि आपका फैशन सेंस भी खराब हो जाएगा. गर्मी के मौसम में तेज धूप और उमस के कारण पसीना ज्यादा आता है.

गर्मियों में हमें कंफर्टेबल कपड़े पहनने चाहिए. जिससे की आपको इस गर्मी में ज्यादा परेशानी न हो और फैशन भी बरकरार रहे. इसलिए अगर आप भी गर्मी के लिए शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.

कपड़ों का सही चयन

गर्मी में हल्के और ढीले कपड़े पहनना सबसे बेहतर रहता है. खरीदारी करते समय सूती, लिनन और रेयॉन जैसे हल्के फाइबर वाले कपड़े चुनें. यह पसीना को भी जल्दी सोखने में मदद करते हैं. जिससे पसीने के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव किया जा सकता है. साथ ही गर्मी में कंफर्टेबल रहते हैं. आपको मैक्सी ड्रेस, कुर्ती, सूट और टॉप इस फैब्रिक में मिल जाएंगे.

हल्के रंगों का चयन

गर्मी में गहरे रंगों के मुकाबले हल्के रंग ज्यादा सही रहते हैं क्योंकि हल्के रंग जैसे कि सफेद, आसमानी, बेबी पिंक, हल्का पीला और पेस्टल कलर सूरज की किरणों और गर्मी को अब्सॉर्ब नहीं करते हैं, जिसके कारण शरीर को ठंडक महसूस होती है. इसलिए यह कंफर्टेबल भी रहते हैं.

सही फैशन

सही फैब्रिक और कलर के साथ ही आपको अपनी बॉडी टाइप के मुताबिक कपड़ों को चयन करना चाहिए. इससे आपका स्टाइल और ज्यादा बेहतरीन लगेगा. आप सूट, जींस और टॉप अपने बॉडी टाइप के मुताबिक सिलेक्ट कर सकती हैं. आजकल मार्केट में कई तरह की जींस, स्कर्ट और सूट मिल जाएंगे, जो आप अपनी पसंद और बॉडी टाइप के मुताबिक वियर कर सकती हैं.

सन प्रोटेक्शन का ध्यान रखें

गर्मी में सूरज की यूवी किरणों से बचाव बहुत जरूरी है. इसलिए शॉपिंग करते समय सनस्क्रीन, धूप का चश्मा, हैट या कैप जरूर लें. आपको बाजार में यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेज और सनस्क्रीन की कई वैरायटी मिल जाएगी. आप अपनी जरूरत के मुताबिक सनस्क्रीन का चयन करें. इसके साथ ही धूप में जाते समय गॉगल्स और हैट लगाएं.

आरामदायक फुटवियर चुनें

गर्मी के मौसम में बंद जूते या सिंथेटिक फुटवियर पहनने के कारण अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है. इसलिए इस मौसम में सैंडल, चप्पल, फ्लैट्स या स्लिपर्स जैसे खुले और कंफर्टेबल फुटवियर का चयन करें. कोशिश करें कि फुटवियर का सोल सॉफ्ट और ग्रिप वाला हो ताकि लंबे समय तक चलने पर भी थकान न हो.

सही बैग का चयन

फैशन के साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. ऐसे में डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी और थकावट हो सकती है. इसलिए शॉपिंग लिस्ट में वॉटर बॉटल शामिल करें जिसे आप हर जगह साथ ले जा सकें. बैग का सही चयन करें जिससे बोतल या सामान रखने में ज्यादा परेशानी न हो. साथ ही आप उसे आराम से कैरी कर सकें.

Related Articles

Back to top button