Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

Khairagarh Police: खैरागढ़ में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 लाख का मशरूका बरामद, ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

खैरागढ़: छुईखादन पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार किया है, जो सूने पड़े कमानों को निशाना बनाया करता था. जालबांधा चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए 2 बदमाशों के पास से लाखों के जेवरात बरामद किए गए हैं. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो चोरी की वारदात से पहले रेकी किया करते हैं. जिस मकान में ताला बंद होता है उस मकान में सेंधमारी कर घुसते थे. घर के भीतर रखे सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो जाते. पकड़े गए चोर आतदन बदमाश हैं, और कई छोटी बड़ी चोरियों को अंजाम दे चुके हैं.

चार लाख का चोरी का माल बरामद

पकड़े गए चोरों के पास से करीब 4 लाख का चोरी का माल बरामद किया गया है. चोरों के द्वारा इस्तेमाल किए गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. पकड़े गए चोरों की क्राइम कुंडली खंगालने का काम अब पुलिस कर रही है. पकड़े गए आरोपियों ने कई चोरों की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है.

छुईखदान पुलिस ने किया गिरफ्तार

छुईखदान पुलिस ने बताया कि बीते कई दिनों से चोरी की वारदातें इलाके में घट रही थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर जांच शुरू की. इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि करमतरा निवासी ओमप्रकाश साहू जेल से छूटने के बाद फिर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है. इसके बाद पुलिस ने लगातार निगरानी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. कड़ाई से जब दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. चोरों ने बताया कि वो कई मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

चोरों के पास से क्या-क्या मिला

  • सोने के 12 लॉकेट
  • सोने के टॉप्स और ईयरिंग
  • चांदी की पायल, लच्छा, बिछिया, करधन
  • नगदी रकम
  • चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और औजार

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है. वहीं मामले में अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है. शातिर चोरों के पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.