February 20, 2026 8:46 am
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...
पंजाब

जज के गनमैन ने खुद को मारी गोली, मंजर देख कांप उठे लोग

डेराबस्सी : यहां की अदालत में तैनात एक महिला जज के गनमैन ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुंदरा गांव निवासी हरजीत सिंह (34) के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 10 साल के बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला जज हैबतपुर रोड स्थित ए.टी.एस. विला सोसाइटी में रहती हैं, जहां गनमैन का शव कार में मिला। मृतक ने खुद को माथे में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक वर्ष 2012 में पुलिस में बतौर हवलदार भर्ती हुआ था। वह शुरू से ही महिला जज के साथ गनमैन के पद पर तैनात था। कल दोपहर 2 बजे वह महिला जज के बच्चों को स्कूल से लेकर आया था, जिसके बाद उसे शाम 4 बजे डेराबस्सी कोर्ट पहुंचना था ताकि छुट्टी के बाद जज को घर ले जा सके। इसी बीच शाम को उसकी निजी गाड़ी में उसका शव मिला। गाड़ी स्टार्ट थी, जो महिला जज के घर के पास लावारिस हालत में खड़ी थी।

खड़ी गाड़ी को स्टार्ट देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक का फोन बंद था और उसकी पिस्तौल पास में पड़ी थी। मृतक के चाचा के बेटे जशन ने कहा कि उसे ऐसी कोई परेशानी नहीं थी जिसके चलते उसने आत्महत्या की हो। मौके पर पहुंचे डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुलाकर नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button