February 24, 2026 12:16 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मनोरंजन

19 सितारों पर अकेल भारी पड़ गए कमल हासन, ‘ठग लाइफ’ ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को ऐसे लगाया ठिकाने

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस जैसे 19 सितारों से सजी हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज़ हो रही है. पर रिलीज़ से पहले इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म बेहद धीमे चल रही है. साथ ही ये बुक माय शो पर इंट्रस्ट के मामले में भी कमल हासन की ठग लाइफ से बुरी तरह से पिछड़ गई है.

ठग लाइफ कमल हासन के विवादित बयान के चलते सुर्खियों में है. फिल्म कर्नाटक में बैन भी हो गई है और इसे हिंदी में कुछ खास रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिख रहा. इन सबके बावजूद ठग लाइफ ने अक्षय कुमार की 19 सितारों वाली हाउसफुल को ठिकाने लगा दिया है. कमल हासन ने एक बार फिर अपने स्टारडम का दम दिखाया है. उनके स्टारडम का ही असर है कि वो डेढ़ दर्जन से ज्यादा सितारों वाली अक्षय की फिल्म पर अकेले भारी पड़ गए हैं.

बुक माय शो पर आगे निकली ठग लाइफ

ठग लाइफ आज यानी 5 जून को रिलीज़ हो गई है, जबकि हाउसफुल 5 का रिलीज़ होना अभी बाकी है. फिर भी दोनों फिल्मों के क्लैश में इंट्रस्ट के मामले में ठग लाइफ हाउसफुल 5 पर बीस पड़ती दिख रही है. खबर लिखे जाने तक बुक माय शो पर इंट्रस्ट के मामले में कमल हासन की ठग लाइफ को 8 लाख 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. वहीं दूसरी तरफ हाउसफुल 5 को 1 लाख 61 हज़ार लोगों ने ही लाइक किया है. बुक माय शो के आंकड़ों से साफ है कि लोगों की पसंद के मामले में तो ठग लाइफ ने हाउसफुल 5 को पछाड़ दिया है. हालांकि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है इसका पता तो बाद में ही चल पाएगा.

हाउसफुल 5 के दो वर्जन होंगे रिलीज

हाउसफुल 5 बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसके एक नहीं दो प्रिंट रिलीज़ होंगे. दोनों में अलग अलग क्लाइमैक्स होगा. यानी फिल्म पूरी एक ही होगी लेकिन अंत दोनों का अलग होगा. ये फिल्म स्टारकास्ट नंबर्स की वजह से भी चर्चा में है. इसमें 19 नामी एक्टर्स ने काम किया है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा फिल्म में सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्य शर्मा और निकितिन धीर जैसे कई सितारे दिखाई देंगे.

Related Articles

Back to top button