February 22, 2026 10:44 am
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...
दिल्ली/NCR

रूह कंपाने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर बना हैवान! गर्लफ्रेंड को इतनी बुरी तरह पीटा कि पहुंच गई अस्पताल

दिल्ली में गर्लफ्रेंड के साथ हैवानियत का बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी की बात चल रही थी लेकिन आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड पर शक करता था. वहीं गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले शिवम (19) को गिरफ्तार करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में एक महिला ने सूचना दी थी कि उसकी बेटी जोकि जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी की छात्रा है. उसके साथ लिव इन पार्टनर ने हैवानियत कर मारपीट को अंजाम दिया है. सूचना पर पुलिस ग्रेट पीजी सेक्टर 69 पहुंची और मौके से ही पीड़िता के पार्टनर को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी.

इस मामले में डीसीपी साउथ हितेश यादव ने खुलासा किया कि देर रात त्रिपुरा की रहने वाली पीड़िता को गंभीर हालत में गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां मामले की नजाकत को देखते हुए अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने पीड़िता को दिल्ली के ऐम्स में रेफर कर दिया.

सितंबर 2025 में हुई थी मुलाकात

पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दिल्ली निवासी शिवम की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी. दिल्ली निवासी आरोपी शिवम और पीड़िता के परिवार वालों के बीच दोनों की शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन फिर देर रात पीड़िता और आरोपी की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद उसने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी.

शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान

पीड़िता के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मौजूद थे, ऐसी तस्दीक अस्पताल के डॉक्टरों ने भी की है. जिसके चलते पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया. पीड़िता नॉर्ट ईस्ट त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के नामी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की छात्रा है.

आरोपी पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने शिकायत के माध्यम से पुलिस टीम को बताया कि वह और आरोपी एक साथ एक ही कमरे में रहते थे. आरोपी उस पर बहुत शक करता था, इसके साथ ही वह बात बात पर मारपीट करने लगा. शिकायत के आधार पर थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसके बाद बादशाहपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी आरोपी शिवम (19) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता और आरोपी की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी. दोनों के परिवार वालों की आपस में दोनों की शादी की बात चल रही थी. पीड़िता और आरोपी की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद दोनों का आपस में विवाद हो गया.

Related Articles

Back to top button