February 24, 2026 10:18 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
उत्तरप्रदेश

बांके बिहारी का ‘खजाना’ काउंटडाउन! तहखाना दूसरे दिन फिर खुला, अब तक क्या-क्या मिला? मंदिर में गहमागहमी जारी

मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के तहखाने को आज दूसरे दिन खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन ठाकुर मंदिर के तहखाने को खोला गया, तो वहां काफी ज्यादा हलचल देखने को मिली. एक तरफ जहां गोस्वामी समाज ने इसका विरोध किया तो दूसरी तरफ तहखाना में कमेटी को और जांच टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा. अब देखने ये होगा कि आज तहखाने में क्या-क्या हाथ लगता है. कल बड़ी संख्या में लोग और पुलिस मौके पर मौजूद रही.

पहले दिन तहखाना खोला गया तो उसमें कुछ बर्तन, लकड़ी का सिंहासन और बक्से मिले हैं, जिनमें कुछ बर्तन भक्तों के थे. समय कम रहने के चलते ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के तहखाने को बंद कर दिया गया था और उसकी जांच की प्रक्रिया आगे के लिए बढ़ा दी गई थी. लेकिन देर रात को हुए आदेश के बाद 19 अक्टूबर यानी आज एक बार फिर तहखाना खोला जा रहा है. इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं.

पहले क्यों रुक गई थी तहखाने की जांच?

अब देखना यह होगा कि जो तहखाना कल यानी शनिवार को सील लगाकर बंद कर दिया गया था. आज उसमें से क्या निकलेगा और कौन से रहस्य से पर्दा उठेगा यह देखने वाला पल होगा. कमेटी के गोस्वामी सदस्य ने बताया कि कल की प्रक्रिया अधूरी रह गई थी. क्योंकि कल जांच करते हुए मंदिर खुलने का समय हो गया था. जिसके चलते कल जांच को वहीं छोड़ दिया गया, लेकिन आज दोबारा जांच शुरू की जाएगी.

तहखाना खुलने के विरोध में गोस्वामी समाज

तहखाना के अंदर अभी कुछ बक्से रहे हैं, उन्हें खोलना बाकी है. इनमें से जो भी निकलेगा उन्हें सभी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही कोशिश रहेगी कि आज समय रहते सारी प्रक्रिया पूरी हो जाए. वहीं दूसरी तरफ गोस्वामी समाज में तहखाना खोलना को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है.उनका कहना था कि बांके बिहारी मंदिर का तहखाना खुलना नहीं चाहिए, लेकिन इसके बावजूद भी यह खोल दिया गया है.

जहां सोने चांदी और आभूषणों की बात की जा रही थी वहां कुछ भी हाथ नहीं लगा है. सब कुछ खोदा पहाड़ और निकली चुहिया जैसे निकाला. अब देखना यह होगा कि दूसरे दिन प्रक्रिया में आखिर क्या-क्या हाथ लगता है.

Related Articles

Back to top button