February 24, 2026 10:15 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले को मिली 20 साल की सजा, जज ने सुनाई ऐसी कठोर सजा कि कांप उठेगा आरोपी!

जींद: हरियाणा के जींद जिले में फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 1 लाख 5 हजार जुर्माना की सजा सुनाई गई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना जीन्द के मुकदमा नं. 85/2024 धारा 323, 342, 354ए, 376(3), 506, 34 भा.द.स. व धारा 4,8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज था।

इस मामले में मामले में माननीय अतिरिक्त सत्र अदालत, फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट पोक्सो, जीन्द की अदालत द्वारा 20.02.2026 को पारित निर्णय में आरोपी राकेश उर्फ रिंकु वासी पटियाला चौक जींद को दोषी करार देते हुए धारा 6 POCSO Act के अंतर्गत 20 वर्ष का कठोर कारावास व 1लाख जुर्माना, धारा 342 भा.द.स के तहत 6 माह का कठोर कारावास व धारा 506 भा.द.स के तहत 1 वर्ष का कठोर कारावास व 5 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।

पुलिस की सख्त कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना जीन्द द्वारा तत्परता से जांच कर साक्ष्य संकलित किए गए और सक्षम माननीय अदालत में प्रस्तुत किए गए। माननीय अदालत द्वारा दोष सिद्ध होने पर आरोपी को सख्त दंड दिया गया, जो समाज में कानून का स्पष्ट संदेश है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

जींद पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या शोषण की सूचना तुरंत संबंधित थाना या हेल्पलाइन पर दें। माननीय अदालत का यह फैसला न केवल पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को यह स्पष्ट संदेश देता है कि महिलाओं और बच्चों के सम्मान व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को कठोरतम दंड मिलेगा।

Related Articles

Back to top button