February 24, 2026 11:39 am
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन...
दिल्ली/NCR

सिर्फ 42 मिनट में पूरा होगा 82 KM का सफर… जल्द शुरू होगी दिल्ली-मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन अगले महीने में 15 जून के बाद चलने की उम्मीद है. इसके लिए तैयारियां लगभग पूर कर ली गई हैं. 82 किलोमीटर के इस कॉरिडोर के खुलने से लोग सराय काले खां से मोदीपुरम तक आसानी से पहुंच सकेंगे. वहीं 82 किलोमीटर के सफर मात्र 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इस कॉरिडोर की कुल लंबाई में से 55 किलोमीटर का हिस्सा पहले से ही चालू हैं, जबकि शेष 27 किलोमीटर लंबे रूट पर काम तेजी से चल रहा है. वहीं इस कॉरिडोर के विस्तार के लिए सराय काले खां से जंगपुरा के बीच काम अब भी चल रहा है.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर शलभ गोयल ने कॉरिडोर निर्माण को लेकर चल रहे काम का निरीक्षण किया. शलभ गोयल ने मेरठ के शताब्दीनगर से मोदीपुरम तक काम का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए. जिससे हर हाल में 15 जून के बाद लोगों के लिए सेवा शुरू की जा सके.

एनसीआरटीसी के एमडी ने किया निरीक्षण

एनसीआरटीसी अधिकारियों ने कहा कि सराय काले खां से मोदीपुरम तक निर्माण कार्य पूरा हो गया है. अभी फिनिशिंग का काम चल रहा है जो अंतिम चरण में है. नमो भारत और मेरठ मेट्रो का ट्रायल चल रहा है. एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल ने शनिवार को रैपिड रेल प्रोजेक्ट के नमो भारत कॉरिडोर के शताब्दीनगर से मोदीपुरम तक के अंतिम खंड का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ एनसीआरटीसी के डायरेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

जल्द शुरू होगा परिचालन

शताब्दीनगर से मोदीपुरम के बीच पहले से ट्रायल किया जा रहा है. फिनिशिंग का काम अंतिम चरण पर है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है. एमडी ने काम की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने इस दौरान साइट पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि कॉरिडोर का काम अंतिम चरण में है, जल्द ही परिचालन शुरू किया जाएगा.

कब हुई थी शुरुआत

21 अक्टूबर 2023 को 17 किलोमीटर के पहले चरण का काम पूरा होने के साथ ही सेवाएं शुरू हुई थीं. जिसके बाद इसका लगातार विस्तार हुआ. दिल्ली में साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच उद्घाटन का काम 5 जनवरी 2025 को किया गया था.

Related Articles

Back to top button