February 22, 2026 1:52 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
पंजाब

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का Double Attack, आम जनजीवन प्रभावित

अबोहर : नगर में बीते कई दिनों से लगातार छाई घनी धुंध और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि कुछ क्षेत्रों में कुछ ही मीटर की दूरी तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा। धुंध का सीधा असर सड़क यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। नगर की प्रमुख सड़कों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। कम दृश्यता के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और फॉग लाइट सहित सभी लाइटें जलाकर रखें।

कड़ाके की ठंड और धुंध के चलते शहरी क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह-शाम सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों और बाजारों में जगह-जगह अलाव जलते नजर आ रहे हैं। ठंड के कारण खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर घनी धुंध का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। धुंध के कारण अधिकांश यात्री गाडियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। कई यात्री घंटों तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और ट्रेन के सही समय की पुष्टि के बाद ही रेलवे स्टेशन पहुंचें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी धुंध और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है, जिससे लोगों को अभी और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button