February 22, 2026 5:05 pm
ब्रेकिंग
New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी... Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्... Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा...
बिहार

Bihar Assembly News: ‘ब्राह्मण’ शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- “मैं भूमिहार ब्राह्मण हूं, मेरी रैगिंग हुई”

बिहार विधानसभा में शून्य काल के दौरान ब्राह्मण शब्द को लेकर हंगामा. बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी गाइडलाइन के सवालों पर हंगामा किया. माले विधायक संदीप सौरव ने यूजीसी लागू करने का प्रस्ताव पास करने की मांग के दौरान ब्राह्मण शब्द का इस्तेमाल किया जिसको लेकर भाजपा विधायक मुरारी मोहन ठाकुर में बहस हो गई. दोनों ने एक दूसरे को उंगली दिखाई.

संदीप सौरव ने सरकार से UGC इक्विटी गाइडलाइन लागू करने की और केंद्र से कानून बनवाने की मांग की. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मैं भूमिहार ब्राह्मण समाज से हूं, मेरी रैगिंग और भेदभाव हुआ. वहीं विधायक रोमित कुमार ने विधानसभा में कहा कि साल 1931 की जनगणना में भूमिहार ब्राह्मण की आबादी और बाद में आंकड़ों के जरिए विसंगति देखी गई. उन्होंने कहा कि सरकार इसपर एक्शन ले ताकि भ्रम की स्थिति पैदा न हो.

‘अभिलेख में जो लिखा हुआ उसमें सुधार नहीं होगा’

इस पर विजय सिन्हा ने उठकर जवाब दिया. ये राजस्व और सुधार मंत्री हैं इसलिए उन्होंने अपनी ओर से इस मुद्दे पर स्पष्ट राय रखते हुए जवाब दिया कि जो अभिलेख में पहले से ब्राह्मण लिखा हुआ, इसलिए उसमें वैसा रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व भूमि सुधार विभाग के रिकॉर्ड में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, इसलिए इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है.

सरकार पर तेजस्वी ने साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था के कारण में चहुंओर अराजकता और अव्यवस्था है. सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है. अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन की मौज है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मुखिया अचेत अवस्था में है इसलिए जनता त्रस्त, अधिकारी भ्रष्ट और अपराधी मस्त है.

 

Related Articles

Back to top button