February 22, 2026 6:08 am
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...
छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या के बाद थाने में पति का सरेंडर, दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात

भिलाई: नेवई थाना इलाके में महिला की मौत के बाद बवाल मच गया. आरोप है कि पति ने पत्नी की हत्या गला दबाकर कर दी. हत्या की वारदात के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस के सामने उसने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति एकल दुबे को अपनी हिरासत में ले लिया है. नेवई थाना पुलिस पति एकल दुबे से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस को भी पीएम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि ये पता चल सके कि मौत की असली वजह क्या है.

पति पर पत्नी की हत्या का आरोप: नेवई थाना पुलिस हिरासत में लिए गए पति से इस संबंध में पूछताछ कर रही है. परिवार वालों और नेवई पुलिस के मुताबिक आरोपी पति एकल दुबे और मृतिका दीक्षा दुबे की शादी 11 जुलाई 2024 को हुई थी. दीक्षा दुबे के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी को शादी के कुछ दिनों बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था. पति पत्नी के बीच अक्सर कुछ न कुछ विवाद होता रहता था.

वारदात वाले दिन भी हुआ था विवाद: दीक्षा के परिवार वालों के मुताबिक जिस दिन दीक्षा की मौत हुई उस दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी पति एकल दुबे ने पत्नी दीक्षा दुबे का गला घोंट दिया. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति एकल दुबे खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या किए जाने की बात बताई.

मरोदा में रह रहे थे: आरोपी पति एकल दुबे का मूल निवास राजनांदगांव है. जबकि दीक्षा का मायका ग्राम खपरी में है. परिजनों के मुताबिक दीक्षा के साथ पति इकल अक्सर मारपीट किया करता था. कई बार पति मारपीट के बाद पत्नी को मायके छोड़ कर चला जाता था.

पति करता है पूजा पाठ कराने का काम: नेवई पुलिस के मुताबिक आरोपी पति पूजा पाठ कराने का काम करता है. हत्या की वारदात के बाद पुलिस लगातार पति से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button