February 22, 2026 12:20 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
उत्तरप्रदेश

मंडप में दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से पूछा सवाल, झट से दिया ऐसा जवाब, टूट गई शादी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दूल्हे की ओवर एक्टिंग दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने शादी ही तोड़ दी. बात शादी के जयमाल तक पहुंच गई थी, लेकिन दूल्हे ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिससे दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने कह दिया कि ये शादी नहीं हो सकती.

प्रयागराज के मेजा के अकबर शाहपुर गांव में शुक्रवार को बारात आई. बरातियों के स्वागत-सत्कार के बाद द्वारचार हुआ. द्वारचार के बाद बारी आई जयमाल की. जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन की सहेलियां उससे हंसी-ठिठोली करने लगीं. थोड़ी देर में दुल्हन भी वरमाला डालने के लिए आ गई.

दुल्हन ने वरमाला डालने से कर दिया मना

इसी दौरान एक सहेली ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछी तो उसने जवाब में अपनी जन्मतिथि 2025 बताई. फिर क्या था इस जवाब पर दुल्हन भड़क गई. इसी बात से नाराज होकर दुल्हन ने वरमाला डालने से इन्कार कर दिया. बाद में बहुत मान मनौवल हुआ पर वह तैयार नहीं हुई. बिन दुल्हन बरात लौट गई.

दुल्हन के भाई ने बताया क्यों टूटी शादी?

मामला अकबर शाहपुर का है. यहां रामसागर कुशवाहा की बेटी पिंकी की शादी थी, जहां बारात पहुंची थी. दुल्हन के भाई ने बताया कि सात भाइयों में उसकी इकलौती बहन है. उसकी शादी में बाइक के अलावा 11 लाख खर्च किए गए. लेकिन दूल्हे की हरकत और उसके पिता की ओर से लगातार दहेज की मांग से आजिज आकर बहन की शादी नहीं की गई. आरोप लगाया कि दूल्हा विक्षिप्त है. वह न तो मोबाइल चला पाता है और न ही बाइक. जन्मतिथि भी न बता पाया.

वहीं, दूल्हा पक्ष दुल्हन के घरवालों की ओर से लगाए आरोपों को इनकार करता रहा. उन्होंने दुल्हन पक्ष को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुए. दूल्हे पक्ष के मुताबिक, उसने मजाक में गलत जन्म तिथि बताई थी. इसके बाद दूल्हा सहित बराती मायूस हो गए और घर लौट गए.

Related Articles

Back to top button