February 22, 2026 1:38 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपनी ही बेटी को अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के हवाले कर दिया. आरोपी महिला के प्रेमी ने दोनों नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना ने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते पर गहरा कलंक लगा दिया है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के पाकबड़ा थाना इलाके में एक मां ही अपनी दो मासूम बेटियों की भक्षक बन गई. महिला ने अपने तांत्रिक प्रेमी के बातों में आकर अपनी नाबालिग बेटियों को आरोपी के हवाले कर दिया. जिसके बाद उसने दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया. महिला ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपनी ही 13 वर्षीय बड़ी बेटी को प्रेमी के हवाले कर दिया था, जिसने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं, आरोपी ने 10 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं है.

कलयुगी मां की घिनौनी करतूत

पाकबड़ा इलाके के एक तांत्रिक प्रेमी के मोह में अंधी होकर मां ने अपनी कोख से जन्मी बेटियों के जीवन को नर्क बना दिया. पुलिस ने घटना में दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन मुरादाबाद में घटी इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

​झाड़-फूंक के बहाने दरिंदगी

नाबालिक पीड़ित बच्चियों के पिता की मृत्यु के बाद उनकी मां गांव के ही महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के संपर्क में थी, जो झाड़-फूंक का काम करता है. बीते जनवरी माह में आरोपी मां अपनी दोनों बेटियों को तंत्र-मंत्र के बहाने सुनसान जंगल ले गई थी. बच्चियों का आरोप है कि जहां महेंद्र ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और छोटी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है.

आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे सहमी बच्चियों ने महीनों तक खामोशी ओढ़े रखी थी. मासूम बच्चियों ने अब बीती घटना को लेकर हिम्मत जुटाकर अपने दादा को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दादा की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित बच्चियों के दादा ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की है. इस मामले में एक आरोपी और एक आरोपी का सहयोग करने वाले को गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button