February 22, 2026 4:46 pm
ब्रेकिंग
Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ... Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत Giraudpuri Dham News: सतनाम सद्भाव पदयात्रा का आज गिरौदपुरी में समापन, सीएम के आगमन को लेकर तैयारी त...
धार्मिक

Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें ‘ग्रस्तोदय’ का मतलब और सूतक काल

Chandra Grahan 2026 Time: ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. धर्म शास्त्रों में चंद्र ग्रहण का संबंध केतु से जोड़ा गया है. वहीं खगोल विज्ञान के अनुसार, यह पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति का परिणाम माना जाता है. चांद को ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि के दिन ही लगता है. इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रहण लगने जा रहा है.

फाल्गुल पूर्णिमा के दिन हर साल होलिका दहन किया जाता है. फिर इसके अगले ही रोज रंगों के साथ होली खेली जाती है. इस साल लगने वाला है ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा. ये चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय रूप में नजर आएगा. आइए जानते हैं कि इसका मतलब क्या है?

3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण

इस साल 03 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा है. इसी दिन होलिका दहन है. इस दिन चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर में 03 बजकर 20 मिनट पर होगी. ये चंद्र ग्रहण शाम को 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. ये साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण रहने वाला है. इसकी अवधि 03 घंटा 27 मिनट होगी. जब ये चंद्र ग्रहण लगेगा उस समय चंद्रमा सिंह राशि में होंगे. ये चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा.

ग्रस्तोदय रुप में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

भारत में यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय रुप में दिखाई देगा. इसका मतलब है ये है कि जब भारत में चंद्रमा उदित होंगे तब तक चंद्रमा को ग्रहण लग चुका होगा. इसलिए इसका ग्रस्तोदय रुप में भारत में नजर आएगा. भारत में इस चंद्रग्रहण का प्रारंभ, मध्य यानी खग्रास नहीं नजर आएगा. भारत में चंद्रोदय से ही ग्रहण की शुरुआत मानी जाती है.

भारत में 25 मिनट दिखेगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा. वहीं चंद्र ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 47 मिनट पर होगी. हालांकि, चंद्रोदय का समय भारत के अलग स्थानों पर भिन्न हो सकता है. भारत में ये चंद्र ग्रहण की कुल 25 मिनट तक ही नजर आएगा.

Related Articles

Back to top button