February 22, 2026 5:20 pm
ब्रेकिंग
सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
खेल

BCCI Big Announcement: जिन खिलाड़ियों की सैलरी है मात्र 3 हजार, अब उनकी आर्थिक मदद करेगी बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) की पुरुष और महिला टीमों की मदद करने का ऐलान किया है. यह फैसला ब्लाइंड खिलाड़ियों को बेहतर मौके देने की दिशा में बोर्ड का बड़ा ऐलान है. बता दें, भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पिछले साल ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वहीं, पुरुष टीम भी कई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी है. लेकिन भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को अभी तक BCCI से मान्यता भी नहीं मिल रखी है. जिसके चलते खिलाड़ियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

ब्लाइंड क्रिकेटर्स के लिए BCCI का बड़ा ऐलान

इस नई पहल के तहत बीसीसीआई दोनों टीमों (पुरुष और महिला) को हर साल दो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दौरे का खर् देगी. इसके अलावा, जब भारत में सीरीज आयोजित की जाएंगी, तो मेजबान और मेहमान टीमों के लिए रहने की व्यवस्था भी बोर्ड की ओर से की जाएगी. ब्लाइंड क्रिकेटरों को घरेलू और इंटरनेशनल मैचों के लिए बीसीसीआई के स्टेडियमों और मैदानों पर खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें अच्छी सुविधा मिल पाएंगी.

यह स्ट्रक्चर सपोर्ट ब्लाइंड क्रिकेटरों के लिए मौके, बुनियादी ढांचे और इंटरनेशनल एक्सपोजर को मजबूत करने पर केंद्रित है. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, ‘भारत के ब्लाइंड क्रिकेटरों की उपलब्धियां क्रिकेट जगत के लिए गर्व का स्रोत हैं. इस स्ट्रक्चर सपोर्ट के जरिए से बीसीसीआई का उद्देश्य इन खिलाड़ियों के लिए मौके, बुनियादी ढांचे और पहचान को मजबूत करना है.’

ब्लाइंड क्रिकेटर्स को मिलती है इतनी कम सैलरी

भारत में में ब्लाइंड क्रिकेट और ब्लाइंड क्रिकेटर्स गुमनामी के अंधेरे में खोए हुए हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ब्लाइंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मैच फीस के तौर पर सिर्फ 3 हजार रुपए मिलते हैं. ये सिर्फ ब्लाइंड महिला टीम नहीं, बल्कि ब्लाइंड पुरुष टीम का भी हाल है. सारा खर्च क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) और कुछ दयालु स्पॉन्सर्स उठाते हैं. लेकिन बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद बोर्ड के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी, जो उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है.

Related Articles

Back to top button