February 22, 2026 7:45 pm
ब्रेकिंग
Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स...
लाइफ स्टाइल

लौकी खाना नहीं है पसंद, तो इस ट्विस्ट के साथ इसे बनाएं टेस्टी

लौकी में फाइबर, मैंगनीज, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें सैचुरेटेड फैट और कैलोरी कम होती है, साथ ही इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकती है. इसे खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. इस तरह से लौकी को सुपरफूड भी कहा जा सकता है.

लौकी का जूस या फिर इसकी सब्जी बनाकर कई तरह से लोग डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन बच्चों को इस तरह से लौकी खाना कुछ खास पसंद नहीं आता है. ऐसे में आप लौकी से बहुत सी स्वादिष्ट और हेल्दी चीजें बना सकते हैं. जिससे खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों रहेंगी.

लौकी का रायता

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बूंदी, खीरे और तरह-तरह से रायता का सेवन किया जाता है. ऐसे में आप दोपहर के खाने के साथ लौकी का रायता बना सकते हैं. यह बच्चे और बड़े दोनों के लिए सही रहेगा. इसे बनाने के लिए लौकी को स्टीम कर लें. इसके बाद इस कद्दूकस कर लें. अब दही में इसको मिलाएं, साथ ही भूना जीरा और नमक मिलाएं. ध्यान रखें कि लौकी की कद्दूकस करते समय जो पानी निकलता है, उस फेंके नहीं बल्कि दही में मिला सकते हैं.

लौकी की चटनी

चटनी से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. आपने पुदीना और धनिया की चटनी के बारे में तो बहुत सुना होगा, लेकिन आप लौकी की भी चटनी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक कुकर में कटी हुई लौकी डालें और उसमें थोड़ा नमक, हल्दी पाउडर और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रखें दें. इसमें एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. अब जब कुकर ठंडा हो जाए को लौकी का पानी निकाल लें.

अब इसमें छलनी या चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह से मैश कर लें. इसके बाद मिक्स में लहसुन को पीस लें. अब एक कढ़ाई गैस पर रखें और इसमें तेल गर्म होने के लिए रखें. इसके बाद इसमें पिसा हुआ लहसुन डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालें. करछी से इसे चलाते रहें और कुछ सेकंड तक भूनने दें. इसके बाद मैश की हुई लौकी इसमें डालें और उसे पकाएं. जब इसका पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें. लीजिए तैयार है स्वादिष्ट लौकी की चटनी.

लौकी का ढोकला

कुछ अलग ट्राई करना है तो लौकी का ढोकला भी बनाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए लौकी की कद्दूकस कर लें. इसे बनाने के लिए लौकी को धोकर कद्दूकस कर लें. इसमें सूजी और बेसन मिलाएं. साथ ही प्याज, आर्गोंंने, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चिली फ्लेक्स, हल्दी पाउडर, चाट मसाला और जरूरत के मुताबिक दही मिलाकर पेस्ट बना लें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें 1 या 2 टेबल स्पून पानी डाल सकते हैं. इस बैटर में हरा धनिया और ऑयल मिलाएं. इसके बाद अब कढ़ाई में पानी डालकर स्टैंड रखें. जब पानी गर्म हो जाए, तो बैटर में ईनो डालकर मिलाएं और स्टैंड पर रखें. इसे धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट के लिए स्टीम कर लें. टूथ पिक की मदद से देखें. गैस बंद करें. ठंडा होने के बाद सर्व करें.

Related Articles

Back to top button