February 23, 2026 12:45 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मध्यप्रदेश

‘ट्रक के कागजात पूरे, फिर भी काट दिया चालान…’ गुस्से में ड्राइवर पेड़ पर लगाने लगा फांसी, मिन्नतें करते दिखे अफसर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आरटीओ पुलिस की मनमानी और अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला दिनारा इलाके में यूपी बॉर्डर से सटे सिकंदरा आरटीओ बैरियर पर सामने आया, जहां एक ट्रक का चालान काट दिया गया, जबकि ड्राइवर का दावा है कि उसने वहां मौजूद कर्मियों को गाड़ी के सारे कागजात दिखाए थे. इसके बाद नाराज ड्राइवर वहीं सड़क किनारे एक पेड़ पर फांसी लगाने लगा. इस घटना से हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस पहुंची और ड्राइवर को समझाकर अपने साथ ले गई.

राजस्थान के जोधपुर जिले के जांगुवास निवासी 33 वर्षीय श्रवण राम विश्नोई एक ट्रक ड्राइवर हैं. 23 अगस्त 2025 को झारखंड के रांची से उदयपुर (राजस्थान) के लिए गाड़ी लेकर निकले थे. 25 अगस्त की शाम करीब 4 बजे वे सिकंदरा आरटीओ बैरियर पहुंचे. चालक के अनुसार उनके ट्रक के सभी कागज पूरे थे, इसके बावजूद आरटीओ कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और धमकाकर 500 रुपये की अवैध वसूली करने लगे.

ट्रक ड्राइवर ने क्या लगाए आरोप?

श्रवण राम का आरोप है कि कागज पूरे होने की बात कहने पर एक व्यक्ति उन्हें पास खड़ी बोलेरो गाड़ी में ले गया, जहां बैठा व्यक्ति उनसे पैसे मांगने लगा. पैसे देने से इंकार करने पर ऑनलाइन चालान काटने की धमकी दी गई. कुछ देर बाद वाकई उनके मोबाइल पर चालान कटने का संदेश आ गया. जब उन्होंने बैरियर पर वापस जाकर इस पर सवाल किया, तो कर्मचारियों ने बदसलूकी करते हुए कहा कि यहां से निकल जाओ, नहीं तो एक और चालान काट देंगे. स्थिति बिगड़ने पर 2-3 लोग और आ गए और गाली-गलौज करने लगे.

इससे परेशान होकर चालक ने ट्रक पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की. उसने पहले पेड़ से रस्सी बांधी, फिर गले में फंदा डालकर लाइव वीडियो बनाना शुरू कर दिया. यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद चालक को नीचे उतारकर थाने ले जाया गया. इसका एक वीडिय़ो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी युवक को समझाते दिख रहे हैं. थाने के अधिकारी युवक से कहते हैं कि नीचे उतर जाओ, हम थाने में चलकर पूरी समस्या का समाधान करेंगे.

क्या बोले अफसर?

दिनारा थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पीड़ित चालक से आवेदन लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच पूरी होने तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता.स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना फिर से इस सवाल को खड़ा करती है कि जब सरकार ने आरटीओ चेक पोस्ट खत्म कर दिए हैं, तो फिर सड़क पर चल रहे ट्रक चालकों से अब भी अवैध वसूली क्यों की जा रही है? चालक का दर्द और उसका फांसी लगाने का प्रयास इस बात की गवाही है कि सिस्टम में सुधार की अभी भी सख्त जरूरत है.

Related Articles

Back to top button