February 22, 2026 6:14 pm
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं...
छत्तीसगढ़

Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत

कवर्धा. खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नाउडीह में हुई. ग्राम लालपुर निवासी राहुल टंडन मंगलवार रात खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे. रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों ने किया बचाव

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और काफी मशक्कत के बाद राहुल को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ज्यादा चोट और खून बहने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हादसा होना बताया जा रहा है. युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.

Related Articles

Back to top button