February 22, 2026 7:39 pm
ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो...
उत्तरप्रदेश

लूट-मर्डर का मास्टरमाइंड ढेर: पुलिस ने शामली में किया कुख्यात मिथुन बावरिया का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एक लाख के कुख्यात बदमाश मिथुन बावरिया का एनकाउंटर कर दिया. झिझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ीमंसूरा मार्ग पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई. इसी दौरान कुख्यात मिथुन बावरिया को गोली लगी. घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, इटली मेड ब्रेटा पिस्टल, कई खोखे, कारतूस और बिना नंबर की एक बाइक बरामद की है.

गोली लगने से हेड कांस्टेबल हरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है. फायरिंग की आड़ में एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात

बीती शाम कांधला थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर थी. अपराधियों की तलाश में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान देर रात पुलिस को सूचना मिली कि झिझाना क्षेत्र में बावरिया गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं. सूचना पर झिझाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें कुख्यात मिथुन बावरिया ढेर हो गया. भागे हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया.

बेहद शातिर अपराधी था मिथुन

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ढेर हुआ बदमाश मिथुन बावरिया बेहद शातिर और खतरनाक अपराधी था. उसके ऊपर शामली पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि बागपत पुलिस भी उस पर इनामी राशि घोषित कर चुकी थी. कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत जिले में महिला से लूट की बड़ी वारदात के बाद से ही वह पुलिस के राडार पर था. इसके बाद उसने लगातार कई जिलों में अपराध जारी रखे.

तमिलनाडु में वारदातों को दिया अंजाम

एसपी के अनुसार, मिथुन न सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय था, बल्कि पंजाब, साउथ दिल्ली, जयपुर और अन्य राज्यों में भी वारदात करता था. वह शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिलों में कई लूट, चोरी और हथियारों से जुड़ी घटनाओं में शामिल रहा. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि मिथुन और उसका गिरोह तमिलनाडु में भी कई बड़ी लूटों को अंजाम दे चुका है.

मिथुन की आपराधिक पृष्ठभूमि काफी पुरानी रही है. उसके खिलाफ पहला मुकदमा मारपीट का दर्ज किया गया था. इसके बाद वह लगातार अपराध की दुनिया में गहराता चला गया. हत्या, लूट, डकैती, हथियारों की तस्करी और कई गंभीर मामलों में उसका नाम दर्ज है. वर्ष 2017 में झिझाना क्षेत्र में हुए चर्चित भारत कुमार हत्याकांड में भी वह शामिल बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button