February 22, 2026 7:35 pm
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों...
पंजाब

Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखों रुपए

लुधियाना: विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले कबूतरबाजों का जाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सामने आया है जहां दो जालसाजों ने एक परिवार को अमेरिका भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने जीवन कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत पर गहन जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी नवजोत कौर,  परमिंदर सिंह, मंजीत कौर, और इंद्रजीत सिंह है।

शिकायतकर्ता जीवन कुमार ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों ने साठगांठ कर उसके जीजा दीपक शर्मा और बहन पिंकी शर्मा को सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया था। आरोपियों ने दावा किया था कि वे उन्हें सुरक्षित तरीके से अमेरिका पहुंचा देंगे। इसी झांसे में आकर पीड़ित परिवार ने आरोपियों को 25 लाख रुपये की बड़ी रकम सौंप दी। रकम वसूलने के बाद जब काफी समय बीत गया और आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए, तब परिवार को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पुलिस पड़ताल के दौरान आरोप सही पाए जाने पर अब पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है।

Related Articles

Back to top button