February 23, 2026 10:32 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
देश

Parliament Session: लोकसभा में आज नहीं हो पाया पीएम मोदी का भाषण, भारी हंगामे के बाद कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित

संसद के बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों का संग्राम जारी है. दोनों ओर से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं. आर्मी चीफ रहे एमएम नरवणे की किताब पर संग्राम मचा है. राहुल गांधी इसके जरिए चीनी घुसपैठ का जिक्र कर सरकार को घेर रहे हैं. इसके जवाब में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी सदन में किताब लेकर आए. इसके बाद तो संग्राम की आंच ने ज्लावामुखी का रूप ले लिया है. इन सबके बीच 5 बजे पीएम मोदी का भाषण था, जो कि नहीं हो सका है. दिन भर चले हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की. ये मुलाकात पीएम के लोकसभा में प्रस्तावित भाषण से पहले हुई. इसके साथ ही शाह ने स्पीकर ओम बिरला के साथ मीटिंग की. इसमें निशिकांत दुबे भी पहुंचे थे. बता दें कि आज दिन भर सदन में हंगामा जारी रहा.

निशिकांत दुबे के बयान से तेज हुआ संग्राम

इसकी वजह रही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का लोकसभा में बयान. उन्होंने सदन में गांधी परिवार पर लिखी किताबों का जिक्र किया, जिनमें आपत्तिजनक बातें भी हैं. दुबे के बयान पर सदन में हंगामा हुआ फिर कार्यवाही स्थगित की गई. इसके बाद विपक्षी दलों के सांसद स्पीकर के चैंबर में पहुंचे. उन्होंने कहा किजब राहुल को एक किताब पर नहीं बोलने दिया गया तो बीजेपी सांसद को बोलने की इजाजत क्यों दी.

लगता नहीं है कि आज पीएम सदन में आएंगे

स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसदों ने जमकर हंगामा किया. उधर, राहुल गांधी भी लगातार सरकार पर हमले कर रहे हैं. किताबों को लेकर जारी संग्राम की इस कड़ी में राहुल ने कहा, लगता नहीं है कि आज पीएम सदन में आएंगे. अगर वो संसद आते हैं तो मैं उनको किताब दूंगा. दरअसल, राहुल गांधी नरवणे की किताब लेकर संसद पहुंचे थे.

Related Articles

Back to top button