February 23, 2026 8:04 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
धार्मिक

खाटू श्याम जन्मोत्सव: इस विशेष पूजा विधि से करें बाबा को प्रसन्न, मनोकामना पूर्ति के लिए जपें ये अचूक मंत्र

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मानाया जाता है. आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. आज देवउठनी एकादशी के साथ खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन भी मनाया जा रहा है. बाबा श्याम के जन्मदिन पर उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करनी चाहिए. श्रद्धा भाव से खाटू श्याम की पूजा-अर्चना करने से बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो चलिए जानते हैं बाबा श्याम की पूजा विधि, मंत्र.

खाटू श्याम पूजा शुभ मुहूर्त (Khatu Shyam Puja Shubh Muhurat)

ब्रह्म और प्रातः सन्ध्या मुहूर्त तो बीत चुका है. अब अभिजित मुहूर्त- सुबह में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त- दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट रहेगा. गोधूलि मुहूर्त- दोपहर में 03 बजकर 54 मिनट से 04 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 54 से मिनट से शाम 05 बजकर 26 तक रहेगा. निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 03 से मिनट से लेकर सुबह 12 बजकर 04 मिनट तक रहेगा.

खाटू श्याम पूजा सामग्री (Khatu Shyam Samagri List)

  • श्याम बाबा की तस्वीर
  • अगरबत्ती और दीपक
  • गुलाब और गेदें के फूल
  • फूलमाला
  • कलश और शुद्ध जल
  • रोली, चंदन और चावल
  • मोली या कलावा
  • प्रसाद के लिए मिठाई और फल
  • खीर-चूरमा, मिश्री, पेड़ा

खाटू श्याम पूजा विधि (Khatu Shyam Puja Vidhi)

  • बाबा खायू श्याम की पूजा के लिए आप सुबह उठकर स्नान आदि कर लेना चाहिए.
  • इसके बाद पूजा स्थल को साफ करना चाहिए.
  • फिर पूजा स्थल पर खाटू श्याम की तस्वीर लगानी चाहिए.
  • फिर बाबा खायू श्याम के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए.
  • रोली, चंदन और चावल से तिलक करना चाहिए.
  • बाबा को फूल माला पहनानी चाहिए. श्याम बाबा के मंत्रों का जाप करना चाहिए.
  • बाबा की चालीसा पढ़नी चाहिए.
  • इसके बाद आरती कर भोग लगाना चाहिए और प्रसाद वितरित करना चाहिए.

खाटू श्याम पूजा मंत्र (Khatu Shyam Puja Mantra)

  • ॐ श्री श्याम देवाय नमः
  • ॐ श्याम देवाय बर्बरीकाय हरये परमात्मने
  • प्रणतः क्लेशनाशाय सुहृदय नमो नमः

Related Articles

Back to top button