February 26, 2026 5:51 am
ब्रेकिंग
गोली की धमकी वाले ऑडियो-वीडियो पर खबर छापने से बौखलाए नेता , पत्रकारों पर झूठी शिकायत के खिलाफ प्रेस... पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने विधानसभा में उठाए क्षेत्रीय विकास के महत्वपूर्ण मुद्दे पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने जिले में चल रही जल परियोजनाओ का उठाया मुद्दा वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट
रायपुर संभाग

लापरवाह अधिकारी और प्लांट प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई, अवैध प्लांट को बंद करने ,घायल को 5 लाख का मुआवजा देने कलेक्टर से मांग : अशवंत तुषार साहू

महासमुंद के करणी कृपा पावर प्लांट में फिर हादसा:कंवेयर बेल्ट में फंसा मजदूर का हाथ,4 महीने में चौथी घटना

महासमुन्द–/(जशपुरांचल)

महासमुंद के खैरझिटी गांव स्थित करणी कृपा पावर प्लांट में एक और दुर्घटना सामने आई है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक मजदूर का हाथ कंवेयर बेल्ट में फंस गया।घायल मजदूर को प्लांट प्रबंधक ने रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर स्थित इस करणी कृपा प्लांट में लगातार हादसे हो रहे हैं. प्लांट में 4 महीने में यह चौथी दुर्घटना है। प्लांट प्रबंधक की लापरवाही का आलम यह है कि घटना की सूचना हर बार की तरह इस बार भी तुमगांव पुलिस को नहीं दिया जाता हमेशा दुर्घटना को छुपाने का प्रयास करते हैं,

प्लांट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि दुर्घटनाओं की जानकारी छिपाई जाती है। घायलों को सीधे रायपुर ले जाया जाता है। मृत्यु के मामलों में भी जिला प्रशासन को सूचित नहीं किया जाता। जब मामले सामने आते हैं, तब प्रशासन भी सिर्फ औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहता है।
हादसे का जिम्मेदार करणी कृपा प्लांट प्रबंधक है.. लापरवाह अधिकारी और प्लांट प्रबंधक सख्त कार्रवाई, अवैध रूप से चल रहे हैं प्लांट को बंद , व घायल को 5 लाख का मुआवजा देने मांग कलेक्टर से किया, आगे कहा कि हालात ठीक नहीं हुए तो हम आंदोलन करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button