February 27, 2026 9:07 am
ब्रेकिंग
बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान
छत्तीसगढ़

‘बारिश में भी नक्सलियों को सोने नहीं देंगे’.. रायपुर से अमित शाह का एक बार फिर कड़ा संदेश, माओवादियों से की ये अपील

रायपुरः  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) कैंपस और हाईटेक फोरेंसिक लैब का शिलान्यास किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। NSFU और CSFL के साथ तीनों संस्थाएं आने वाले दिनों में पूरे सेंट्रल इंडिया में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधार देने का काम करेंगी। पिछले दिनों हुए इंवेस्टर मीट में 5000 MOU हुए है। डेढ़ साल में कई इंडस्ट्रीज छत्तीसगढ़ में आ रही है।

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बनाने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेई को जाता है और उसके संवारने का से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विष्णु देव की सरकार और विजय शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धि रुके हुए नक्सल अभियान को तेज गति प्रदान करना है। जिस तरह से सुरक्षा बलों ने आक्रमण रणनीति बनाई है, उसे देखते हुए एक बार फिर कह रहा हूं कि मार्च 2026 तक नक्सल खत्म होगा। इस बार हम बारिश में नक्सलियों का आराम करने नहीं देंगे। शाह ने एक बार फिर नक्सलियों से हथियार डालकर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री शाह नवा रायपुर स्थित होटल रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के DGP और ADGP रैंक के अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधित उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसके बाद 6.30 से 8.00 बजे तक नक्सल ऑपरेशन पर विशेष समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में नक्सल ऑपरेशनों की वर्तमान स्थिति, अंतरराज्यीय समन्वय, खुफिया तंत्र की मजबूती, और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button