February 27, 2026 10:43 am
ब्रेकिंग
Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला Stocks to Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, बाजार में दिख सकती है भारी हलचल JNU Protest Case: सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील रिंकू सिंह के पिता का निधन: T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़ काशी में रंगभरी एकादशी: आज गौरा का गौना लेकर आएंगे भोलेनाथ, होली का भव्य आगाज 'पसीने से तरबतर और रोता रहा': नोएडा एमिटी स्कूल बस में 6 घंटे फंसा रहा बच्चा, जानें क्या बोलीं प्रिं... मुंबई एयरपोर्ट पर अब नमाज नहीं! सरकार ने बताई असली वजह, दिया ये नया विकल्प बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि...
पंजाब

BJP नेता पर ब्लैकमेल और धमकी का केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

लुधियाना : पंजाब की सियासत में सनसनीखेज मोड़ तब आया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गुरवीर सिंह गरचा के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया। मॉडल टाउन पुलिस ने गरचा के खिलाफ IPC की धारा 308(2), 351(2) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामले की शिकायत वेब चैनल चलाने वाले सुशील मचान ने दर्ज कराई है। मचान का आरोप है कि भाजपा नेता गरचा ने उसे महिला पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों की कथित अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए मजबूर किया। जब उसने इंकार किया तो गरचा ने उसे खुद का पुराना वीडियो दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया।

दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर
सुशील मचान ने बताया कि गरचा उसका पुराना दोस्त था और दोनों अक्सर पक्खोवाल रोड स्थित फार्महाउस पर मिला करते थे। करीब दो साल पहले गरचा ने मचान को एयरगन से फायरिंग करने को मजबूर किया और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब वह उसी वीडियो के ज़रिए मचान को ब्लैकमेल कर रहा है।

वीडियो वायरल करने का दबाव, पैसे की मांग और धमकियां
मचान के मुताबिक, गरचा लगातार उस पर दबाव बना रहा था कि वह महिला अफसरों के कथित आपत्तिजनक वीडियो को अपने चैनल से वायरल करे। इतना ही नहीं, गरचा ने वीडियो डिलीट करने के बदले पैसे भी मांगे और मचान को गैंगस्टरों से जान का खतरा तक जताया।

पुलिस जांच शुरू, गरचा गिरफ्तारी की रडार पर
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा इस गंभीर मामले में अपने नेता पर कोई कार्रवाई करती है या इसे सियासी षड्यंत्र बताकर बचाव करती है।

Related Articles

Back to top button