February 27, 2026 5:07 am
ब्रेकिंग
बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान
छत्तीसगढ़

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! नारायणपुर में ITBP और पुलिस के हाथ लगा माओवादियों का ‘मौत का सामान’

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. 53वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल ने संयुक्त एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग (ADP) ऑपरेशन चलाकर ग्राम कुमुराडी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद किया है. बरामद सामग्री में भारी मात्रा में विस्फोटक, इम्प्रोवाइज्ड हथियार, रॉकेट लॉन्चर सेल, मोर्टार सेल और मेडिकल सामग्री शामिल है.

नक्सलियों के गुप्त ठिकाने से विस्फोटक और हथियार बरामद

नारायणपुर पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना पर COB मंदोड़ा, 53वीं बटालियन ITBP और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कुमुराडी गांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक गुप्त ठिकाने में छिपाकर रखी भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का डम्प बरामद किया. यह सामग्री नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमले या आईईडी ब्लास्ट जैसी घटनाओं के लिए उपयोग में लाई जा सकती थी

ये सामग्री बरामद की गई

⦁ करीब 100 मीटर प्राइमा कॉर्ड

⦁ 20-20 मीटर सेफ्टी और ऑरेंज फ्यूज

⦁ लगभग 35 किलो सुतली बम

⦁ 38 किलो उर्वरक पाउडर

⦁ 18 किलो इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक

⦁ 2.5 किलो चारकोल सहित अन्य विस्फोटक सामग्री

⦁ एक इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर

⦁ 13 रॉकेट लॉन्चर सेल

⦁ 30 से अधिक मोर्टार सेल

⦁ बीजीएल लॉन्चर

⦁ विभिन्न रेंज के 150 से ज्यादा बीजीएल राउंड भी बरामद

⦁ इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड, एएमएन पाउच और पर्याप्त मात्रा में चिकित्सकीय सामग्री और दवाइयाँ

माओवादियों की साजिश नाकाम

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह डम्प नक्सलियों की बड़ी योजना का हिस्सा हो सकता था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया. कुमुराडी जंगल से भारी मात्रा में नक्सली डम्प की बरामदगी नारायणपुर पुलिस और ITBP की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इससे संभावित बड़ी नक्सली घटना को टाला जा सका और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

नारायणपुर पुलिस और ITBP की कामयाबी

नारायणपुर और अबूझमाड़ क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई के कारण नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है. पहले भी कई सर्च ऑपरेशन में हथियार, विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं. सुरक्षाबलों ने स्पष्ट किया है कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नारायणपुर और अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे.

Related Articles

Back to top button