February 27, 2026 1:35 pm
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका
पंजाब

Punjab में बाढ़ से तबाही, हालात ऐसे कि घर से बाहर निकलते हुई मौ+त

फिरोजपुर: फिरोजपुर के गांव टल्ली गुलाम में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह (50) अपनी पत्नी के लिए दवाई लेने घर से निकले थे। घर के बाहर चारों ओर पानी भरा हुआ था।

जैसे ही गुरमीत सिंह दवाई लेने कम गहरे पानी में उतरे, अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद गांववालों और समाजसेवियों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। गौरतलब है कि फिरोज़पुर के गांवों में आई बाढ़ ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग अपने घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं और हर तरफ पानी फैला हुआ है। लोगों की फसलें और घर पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। पंजाब सरकार की ओर से लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button