मध्यप्रदेश
बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भारत पहुंचे 8 नए चीते, मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में किया जाएगा रिलीज

श्योपुर: बोत्सवाना से आठ चीते कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाने के लिए आए. बोत्सवाना से आए इस बैच में छह मादा और दो नर चीते थे, जिन्हें इंडियन एयर फोर्स के हवाई जहाज़ से ग्वालियर लाया गया. इन्हें कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा जाएगा. इन चीतों को बोत्सवाना से स्पेशल पिंजरों में सुरक्षित तरीके से लाया गया था.
आज शनिवार सुबह वायुसेना का विशेष विमान ग्वालियर एयरबेस के रनवे पर उतरा. यहां आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं और शुरुआती हेल्थ चेकअप किया गया. इसके बाद इन विशेष मेहमानों को उनके सफर के अंतिम चरण के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया. उन्हें एयर फ़ोर्स के हेलीकॉप्टर से कूनो पहुंचाया जाएगा और फिर बाड़े में छोड़ा जाएगा.





