गुंजन सिंह (कांग्रेस/विपक्ष नेता) द्वारा भाजपा सरकार पर किए गए इस तीखे प्रहार को Political News और Chhattisgarh Politics में वायरल करने के लिए बेहतरीन SEO हेडलाइन विकल्प यहाँ दिए गए हैं: विकल्प 1: ‘अपराधगढ़’ और ‘गरीबों का हक’ (Best for Google Discover) “बीजेपी राज में ‘अपराधगढ़’ बना छत्तीसगढ़! गुंजन सिंह का सरकार पर बड़ा हमला- ‘जी राम जी’ योजना से गरीबों के हक पर डकैती

रायपुर: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी गुंजन सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. गुंजन सिहं ने कहा है कि ‘जी राम जी योजना’ के नाम पर गरीबों पर सीधा हमला किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में बढ़ते क्राइम पर भी बीजेपी की साय सरकार को घेरा है. गुंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश में क्राइम पूरी तरह बेलगाम हो चुका है.
छत्तीसगढ़ बना अपराधगढ़- गुंजन सिंह
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का असली मकसद गरीबी हटाना नहीं बल्कि गरीबों को ही सिस्टम से बाहर करना है. राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपराध और नशे का गढ़ बनता जा रहा है, महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं और सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है.
“छत्तीसगढ़ में अपराध बेलगाम, महिलाएं असुरक्षित”
गुंजन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराध पूरी तरह अनकंट्रोल हो चुका है और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. गृह मंत्री द्वारा विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक साल में 3191 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं, यानी प्रतिदिन औसतन 8 से 9 दुष्कर्म. इसका मतलब साफ है कि छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में एक महिला दुष्कर्म की शिकार हो रही है.
“रायपुर की घटना समाज को झकझोरने वाली”
उन्होंने राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और कोरबा में युवती की धारदार हथियार से हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देने वाली है.
छत्तीसगढ़ में साल 2025 में बढ़ा अपराध का ग्राफ
गुंजन सिंह ने बताया कि साल 2025 में छत्तीसगढ़ में अपराध की तस्वीर बेहद भयावह रही है. छत्तीसगढ़ में हर पांच घंटे में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हो रहा है और यह आंकड़े सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं.
- 1 साल में 3191 बलात्कार (प्रतिदिन 9)
- 1114 हत्याएं (प्रतिदिन 3 हत्या)
- 458 लूटपाट (प्रतिदिन 2 केस )
- 3644 अपहरण (प्रतिदिन 10 केस आए सामने )
- 7960 चोरी (प्रतिदिन 21 मामले आए सामने )
- 56 डकैती (प्रतिमाह लगभग 5 केस आए)
- रायपुर में भी क्राइम का ग्राफ बढ़ा
रायपुर बनी क्राइम कैपिटल- कांग्रेस
गुंजन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी क्राइम के बढ़ते ग्राफ का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रायपुर में एक साल में 268 बलात्कार के केस दर्ज किए गए हैं. 93 मर्डर के केस रजिस्टर्ड हुए हैं. 80 लूटपाट की घटनाएं हुई है. 515 अपहरण की वारदात हुई है. 1645 चोरी के केस दर्ज किए गए हैं. जबकि डकैती के 9 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.
नशे का गढ़ बनता छत्तीसगढ़, अपराधियों के हौसले बुलंद
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है और छत्तीसगढ़ अब अपराध और नशाखोरी का गढ़ बनता जा रहा है. ड्रग्स, अफीम, गांजा, हीरोइन और अवैध शराब बिना रोक-टोक बिक रही है. हर चौक-चौराहे पर नशे के सौदागर सक्रिय हैं, जिससे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं.
अपराधियों में खाकी वर्दी का भय खत्म हो चुका है और पुलिस विभाग अवैध वसूली में लिप्त है. केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद पाकिस्तान से ड्रग्स की खेप छत्तीसगढ़ तक पहुंच रही है और गृह मंत्री सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं- गुंजन सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी
भाजपा नेताओं पर अश्लीलता को संरक्षण देने का आरोप
गुंजन सिंह ने गरियाबंद और जशपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भाजपा नेताओं की मौजूदगी में अश्लील नृत्य होते रहे और नेता मजे लेते रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि जब कृषि मंत्री रामविचार नेताम से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अश्लील नृत्य की तुलना राम भजन से कर दी, जो बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राम के नाम को बदनाम कर रहे हैं और समाज में अश्लीलता फैला रहे हैं.
बीजेपी सरकार गरीबों का हक छीन रही- गुंजन सिंह
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को गुंजन सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि देश के किसानों और मजदूरों पर सरकार की नीतियों का बुरा असर पड़ा है. उन्होंने सवाल किया कि जिन गरीबों को साल में 100 दिन काम मिलता था, क्या सरकार उनके काम का हिसाब देगी?
मनरेगा खत्म करने की साजिश, नाम बदलने की राजनीति
गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 11 सालों से कांग्रेस सरकार की योजनाओं का सिर्फ नाम बदलकर काम चला रही है. यदि सरकार की मंशा सच में जनकल्याण की होती तो नई योजनाएं शुरू करती, न कि पुरानी योजनाओं को कमजोर करती.
कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी
इस पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ममता चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुमिता मिश्रा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे.





