February 28, 2026 8:32 pm
ब्रेकिंग
राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर
टेक्नोलॉजी

AC के साथ पंखा चलाएं या नहीं? 90% लोग नहीं जानते हैं इस सवाल का सही जवाब

गर्मी से बचने के लिए लोग एयर कंडीशनर लगवाते हैं लेकिन एसी चलाते वक्त बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि क्या AC के साथ पंखे को चलाएं या फिर नहीं? कुछ लोग एसी के साथ पंखा चलाकर रखते हैं तो वहीं कुछ लोग पंखा चलाना इग्नोर करते हैं लेकिन रूम में बढ़िया कूलिंग के लिए आखिर क्या करना चाहिए? आज हम आप लोगों को इस बात की विस्तार से जानकारी देने वाले हैं ताकि आप लोगों तक सही जानकारी पहुंचे.

Celing Fan के साथ AC चलाने के ये हैं 3 फायदे

बजाज फिनसर्व की ऑफिशियल साइट पर इस सवाल को लेकर जानकारी दी गई है कि अगर आप रूम में बेहतर एयर सर्कुलेशन चाहते हैं तो एसी के साथ पंखा चलाना सही है. दूसरा फायदा ये है कि एसी के साथ पंखा चलाने से रूम में कंफर्टेबल टेंपरेचर मैंटेन रहता है. एसी के साथ पंखा चलाने का तीसरा फायदा ये है कि पंखा चलाने की वजह से ह्यूमिडिटी को कम करने में मदद मिलती है.

एसी चलाने से रूम में कूलिंग तो होती है लेकिन पंखा चलाने से सबसे बड़ा फायदा ये है कि पंखे की वजह से कूलिंग रूम के कोने-कोने तक फैल जाती है जिससे ठंडक का अहसास बढ़ जाता है. रूम में पंखा चलाने से अगर रू में जल्दी कूलिंग हो गई तो एसी को जल्दी बंद किया जा सकता है जिससे बिजली की बचत होगी. बिजली की बचत का सीधा कनेक्शन आपकी सेविंग से है, बिजली बिल कम यानी पैसों की बचत.

कब नहीं पड़ती है पंखे की जरूरत?

अगर आपके रूम का साइज छोटा है लेकिन आपका ज्यादा टन की क्षमता वाला एयर कंडीशनर रूम में लगवाया हुआ है तो आपको पंखा चलाने की जरूरत नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा टन वाला एसी छोटे रूम में तेजी से कूलिंग कर सकता है.

Related Articles

Back to top button