March 6, 2026 8:29 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
मध्यप्रदेश

प्रेमिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा ASI, पत्नी-बेटे ने कर दी जूते चप्पलों से पिटाई

सतना: सतना ASI अपनी प्रेमिका का इलाज कराने के लिए उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचा. वहीं इसकी भनक लगते ही उसके पीछे ASI की पत्नी और उसका बेटा भी वहां पहुंच गया. फिर क्या था पत्नी एवं उसके बेटे ने जूते-चप्पलों से एएसआई की पिटाई कर दी. घंटों तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला. फिर चौकी प्रभारी ने पुलिस बुलाकर ASI एवं उसकी पत्नी और बेटे को कोतवाली थाना भेजवाया. जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

पुलिस लाइन में पदस्थ ASI अपनी प्रेमिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे

सतना जिला अस्पताल में गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया. जहां पुलिस लाइन में पदस्थ ASI रामायण सिंह आज अपनी प्रेमिका को लेकर जिला अस्पताल उपचार करने के लिए पहुंचे थे. इसकी जानकारी लगते ही उनके पीछे उनकी पत्नी और बेटा भी पहुंच गए. फिर क्या था, पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी आग-बबूला हो गई और चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी.

ASI खुद को बचाने की कोशिश करने लगा. जिला अस्पताल की चौकी में यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा. चौकी प्रभारी मामले को शांत कराने में लगे रहे लेकिन जब मामला नहीं शांत हुआ तो पुलिस बल को बुलाकर ASI और उनकी पत्नी एवं बेटे को थाने भेजा गया. जहां दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई.

दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

इस बारे में जानकारी देते हुए सतना सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया “आज पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई रामायण सिंह और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ है. इनका करीब 7 माह पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है. आज जिला अस्पताल चौकी में पति-पत्नी एवं बेटे में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाकर उनकी शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.”

Related Articles

Back to top button