March 2, 2026 4:10 am
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...
लाइफ स्टाइल

Pudina Plant Care: सर्दी में सूख गया है पुदीने का पौधा? बस डालें ये एक चीज, फिर से हो जाएगा हरा-भरा और घना

अगर सर्दी के मौसम में आपके किचन गार्डन में लगे मिंट प्लांट यानी पुदीना के पौधे की पत्तियां सिकुड़ गई हैं और ये हल्का सूखने सा लगा है तो चिंता की कोई बात नहीं है. यही मौसम है इस पौधे को दोबारा से हरा-भरा बनाने का. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही मार्केट से कोई महंगा और केमिकल वाला फर्टिलाइजर खरीदना पड़ेगा. आप आप घर पर ही कुछ चीजों को मिलाकर आसानी से ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर बना सकते हैं जो मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाएगा और आपका पुदीना प्लांट फिर से फलने-फूलने लगेगा.

आसानी से बन जाने वाली ये खाद न सिर्फ सर्दियों के मुरझाए पौधे को हरा-भरा बनाने में मदद करेगी, बल्कि इससे गर्मी में भी पुदीना का पौधा सर्वाइव करेगा. इससे मिट्टी में पोषक तत्व बढ़ते हैं, जिससे पौधा तेज धूप, गर्म हवाओं के बावजूद भी ये हरा रहता है. तो चलिए जान लेते हैं कि हम पुदीना के पौधे में क्या डालें जो ये फिर से हरा हो जाए.

ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर बनाएं

हम इस आर्टिकल में जिस फर्टिलाइजर को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. उसमें सरसों की खली के अलावा बस आपको एक और चीज की जरूरत होगी. ये एक सिंपल सा घोल तैयार करके आप लिक्विड खाद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका मिंट प्लांट फिर से स्वस्थ हो जाएगा और उसपर बड़ी-बड़ी हरी पत्तियां निकलना शुरु हो जाएंगी.

जरूरी इनग्रेडिएंट्स

2 चम्मच सरसों की खली (Mustard cake powder), 3 से 4 चम्मच गोबर की खाद, इसके अलावा आपको चाहिए 1 लीटर साफ पानी.

कैसे बनाएं फर्टिलाइजर?

  • सबसे पहले सरसों की खली को ग्राइंडर में बारीक पीसकर पाउडर बना लें.
  • अब आपके एक बड़ा कंटेनर लेना है. इसमें 1 लीटर पानी लें और उसमें पीसी गई सरसों की खली के साथ गोबर की खाद मिला दें.
  • इन सारी चीज़ों को अच्छी तरह घोलें और ढककर रात भर या फिर दो दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें. दरअसल इससे फर्मेंटेशन होता है.
  • इस तरह से आपका तैयार ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइज़र तैयार हो जाएगा, जिसे आप पुदीना प्लांट में डाल सकते हैं.

कैसे मिलता है इस खाद से फायदा?

गोबर की खाद हर पौधे के लिए फायदेमंद मानी जाती है. वहीं सरसों की खली से पौधे को नाइट्रोजन मिलती है. इससे न सिर्फ इसके तने तेजी से बढ़ते हैं, बल्कि पत्तियां भी घनी-बड़ी और हरी-भरी होने लगती हैं.

पौधे की देखभाल के टिप्स

  1. आपके पुदीने के पौधे का जो हिस्सा मुरझा गया है और पत्तियां जो बिल्कुल सूख गई हैं वो हटा दें यानी सबसे पहले आपको छंटाई करनी है.
  2. इसके बाद गमले की मिट्टी को थोड़ा-थोड़ा ढीला करें. इसके लिए आप गार्डन फोर्क, स्पैडिंग फोर्क या डिगिंग फोर्क का इस्तेमाल करें. इसके बाद तैयार की गई खाद को पौधे की जड़ों के पास डालें.
  3. इस प्रोसेस को आप हर 15 दिन में दोहराते रहें. इससे कुछ ही दिनों में पुदीने का पौधा हरा-भरा होने लगेगा और समर सीजन में आप आराम से फ्रेश पुदीना हार्वेस्ट कर सकते हैं.
  4. खाद डाल देना ही काफी नहीं होता है. इसके बाद पौधे को ऐसी जगह रखें जहां पर इसे सुबह की हल्की धूप मिले और दिन में ये तेज धूप से बचा रहे. पानी नियमित रूप से दें, लेकिन मिट्टी में सिर्फ नमी होनी चाहिए. गमले में पानी की निकासी सही रखें.

Related Articles

Back to top button